पत्नी के अवैध संबंध का भेंट चढ़ा पति , पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी हत्या , उसके बाद

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पत्नी के अवैध संबंध का भेंट चढ़ा पति , पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी हत्या , उसके बाद
सिद्धार्थनगर 30 अक्टूबर 2022 -  प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहे पति की पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी. सिर्फ इतना ही नहीं पत्नी ने खुद पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी थाने में दर्ज कराई और हर स्तर पर पुलिस को गुमराह किया. पहले पत्नी ने पति के खाने में जहर देकर उसे मार डाला फिर प्रेमी के साथ उससे दूर गांव में उसकी लाश को बाइक से ले जाकर फेंक दिया. पत्नी के प्रेमी ने मरे हुए पति को तार से मारकर तसल्ली किया कि उसका पति मर चुका है।

पुलिस एवं एस‌ओजी पहले पत्नी को गिरफ्तार किया तो उसने मामले के बारे में कुछ खास जानने से इंकार कर दिया तो उसे पुलिस ने छोड़ दिया लेकिन पुलिस को उसके बयान में कुछ विरोधाभास मिला और मोबाइल की कॉल डिटेल से पता चला कि उसका एक अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध है। ‌फिर पुलिस ने उसके आशिक को दबोचा और उसने सब कुछ उगल दिया।

पुलिस ने बताया की 27 अक्टूबर को कठेला समय माता थाना क्षेत्र के सौरहवा ग्रांट के सिवान में एक व्यक्ति का शव मिला था मृतक के गले पर मिले निशान से प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हुआ था कि मृतक की गला दबाकर हत्या की गई है. मृतक की पहचान नईम उर्फ रमजान के नाम से की गई जो मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के गौरडीह गांव के टोला चौधरीडीह गांव का निवासी था. जांच के दौरान पता चला कि नईम उर्फ रमजान की 24 अक्टूबर को उसकी पत्नी ने गुमशुदगी का केस दर्ज करवाया था. पुलिस मामले की जांच कर रही थी कि 27 अक्तूबर को कठेला समय माता थाना क्षेत्र के सौरहवा ग्रांट के सिवान में खेत में उसका शव मिला।

नईम उर्फ रमजान हत्याकांड का कठेला पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. पुलिस ने हत्या के मामले में पत्नी और उसके एक प्रेमी को दबोच लिया. पुलिस का बताया कि पति प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहा था, इसलिए प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने उसे मौत के घाट उतार दिया और झूठा गुमशुदगी का केस दर्ज कराने का नाटक किया. पूछताछ करने के बाद दोनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH