छत्तीसगढ़ - एक्सप्रेस ट्रेन में युवती की चुपके से तश्वीर लेना युवक को पड़ा भारी , GRP ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - एक्सप्रेस ट्रेन में युवती की चुपके से तश्वीर लेना युवक को पड़ा भारी , GRP ने किया गिरफ्तार
बिलासपुर 30 अक्टूबर 2022 -  बिलासपुर - तिरुपति एक्सप्रेस में सफर कर रही युवती की तश्वीर खीचना एक युवक को भारी पड़ गया है युवती ने इस बात का आभास होते ही तत्काल GRP के हेल्पलाइन 1512 में काल की। उस समय ट्रेन बिलासपुर रेलवे स्टेशन में खड़ी थी। इस पर GRP मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 151 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

यह साप्ताहिक ट्रेन है। बिलासपुर से तिरुपति जाने के लिए ट्रेन तय समय पर प्लेटफार्म 06 पर आकर खड़ी हुई। इसके बाद यात्रियों के ट्रेन में चढ़ने का सिलसिला शुरू हुआ। एक कोच में युवती भी थी, जो भाटापारा के लिए सफर कर रही थी। जिस सीट पर वह बैठी थी, उसके सामने विशाखापत्त्तनम के मलकापुरम निवासी रमजान हाफिज बेग भी सफर कर रहा था। हालांकि उस समय ट्रेन छूटने में कुछ देरी थी।

युवक चालाकी से मोबाइल पर युवती की फोटो खींचने लगा। अचानक युवती की नजर पड़ी तो उसे पता चल गया की सामने बैठा मोबाइल से फोटो खींच रहा है। वह सीट से उठी और युवक पर गुस्सा हो गई। युवक मना करने लगा लेकिन जब युवती ने मोबाइल छीनकर देखा तो उसमें फोटो मिली। इस पर युवती ने तत्काल शासकीय रेलवे पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 1512 पर काल कर पूरे मामले की जानकारी दी।

चूंकि ट्रेन स्टेशन में ही थी, इसलिए GRP को मौके पर पहुंचने में खास देरी नहीं लगी तत्काल आरोपी युवक को पकड़कर GRP थाने ले आए। यहां युवती ने शिकायत भी की। मामले की गंभीरता को देखते हुए GRP ने अपराध दर्ज करने का निर्णय लिया। इससे पहले मोबाइल पर उसने जितनी फोटो कैद की थी, वह सभी डिलीट किए। इसके बाद आरोपी युवक के खिलाफ धारा 151 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। युवक ने GRP को बताया की वह किसी काम के सिलसिले में बिलासपुर आया था। काम पूरा होने के बाद वापस घर लौट रहा था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH