पुलिसकर्मी की बेटी को फेसबुक पर अंजान शख्स से दोस्ती करना पड़ा भारी , पढ़े पूरी खबर

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पुलिसकर्मी की बेटी को फेसबुक पर अंजान शख्स से दोस्ती करना पड़ा भारी , पढ़े पूरी खबर
फिरोजाबाद 30 अक्टूबर 2022 -  उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद  में पुलिस आरक्षक की बेटी को फेसबुक पर युवक से दोस्ती करना महंगा पड़ गया. दोस्ती होने के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के बीच बातों का सिलसिला चलता रहा. दोनों मिले भी. बाद में युवक उससे शादी करने की जिद करने लगा. युवती के मना पर भाई और पिता का सिर कलम कराने की धमकी देने लगा. साथ ही उस पर धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाने लगा. थक-हारकर अब युवती ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया है।

मामला फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाना का है यहां पर रहने वाली 22 वर्षीय युवती की फेसबुक पर अमरोहा के रहने वाले शाहरुख खान से दोस्ती हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच चैटिंग होती रही. फिर एक दिन दोनों ने मिलने का प्लान बनाया. 24 सितंबर को शाहरुख अमरोहा से शिकोहाबाद आया. यहां आकर वो युवती से मिला. बातों में फंसाकर उसे अपने साथ अमरोहा ले गया. वहां लेकर जाकर जबरदस्ती शादी करने का प्रयास करने लगा. साथ ही युवती पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगा।

इस दौरान उसे युवती के कुछ अश्लील फोटो भी क्लिक कर भी कर लिए. इस घटना के बाद युवती ने शाहरुख से बात करना बंद कर दिया. शातिर दिमाग शाखरुख अलग-अलग फेसबुक आईडी के जरिए उससे संपर्क करने की कोशिश करने लगा. युवती के फोटो भी उसके पास थे. इसका फायदा उठाते हुए शाहरुख ने फेसबुक अकाउंट बनाकर युवती का फोटो अपलोड कर दिए. शाहरुख की हरकतों से परेशान होकर युवती ने उसे ऐसा नहीं करने का कहा. लेकिन आरोपी उससे बार-बार धर्म परिवर्तन करके शादी करने की बात बोलता।

युवती के मना करने पर उसके भाई और पिता का सिर कलम करके की धमकी देना शुरु कर दिया. बहन की हत्या करने की बात बोलने लग शाहरुख की धमकियों से तंग आकर पीड़ित युवती ने शिकोहाबाद थाने आकर शिकायत दर्ज कराई. साथ ही चैटिंग और फोन कॉल रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंपी है. शिकोहाबाद देहात थाना प्रभारी रणविजय सिंह ने कहा है कि युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपी की तलाश की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH