दर्दनाक सड़क हादसा , खड़े कंटेनर में घुस गई तेज रफ्तार कार , 5 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
दर्दनाक सड़क हादसा , खड़े कंटेनर में घुस गई तेज रफ्तार कार , 5 लोगों की मौत
लखनऊ 24 अक्टूबर 2022 -  दीपावली के त्योहार की जहां लोग खुशियों में जुटे हैं, वहीं यूपी में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई। इस संबंध में एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि एक कार लखनऊ से संत कबीरनगर जा रही थी वह सड़क किनारे खड़े कंटेनर में घुस गई। हादसे के दौरान गाड़ी में सवार 5 लोगों की मृत्यु हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसी बीच मृतकों के परिवारजनों को सूचित कर दिया है। 

हादसा इतना भीषण था कि कार सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गईं। वहीं एक व्यक्ति को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे भी बचाया नहीं जा सका। इलाज के दौरान उस शख्स की भी मौत हो गई। यह हादसा कितना भीषण था इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि  कार में फंसे लोगों को गैस कटर से काटकर निकाला गया।

जानकारी के मुताबिक रूट डायवर्जन के चलते सड़क पर कई जगहों पर कंटेनर लगे हुए थे। रविवार रात लखनऊ से गोरखपुर की ओर जा रही कार खझौला पुलिस चौकी के पास खड़े एक कंटेनर में जा घुसी। कार में पांच लोग सवार थे। जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि गाड़ी का आधे से ज्यादा हिस्सा कंटेनर में ही घुस गया। 

हादसे के बाद जब लोगों ने यह भयानक मंजर देखा तो चीख पुकार मच गई। कई स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आए। इसी बीच सूचना मिलते ही पुलिस भी वहां पहुंची और कार में फंसे लोगों को निकालने के लिए गैस कटर बुलवाया गया। जानकारी के मुताबिक मृतकों में दो पुरुष, दो महिलाएं और एक किशोर है। मृतकों में से एक शख्स की पहचान योगेंद्र कुमार के तौर पर हुई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH