अधिकारी महिला सहकर्मी को मैसेज भेज कर शारीरिक संबंध बनाने का करता था अनुरोध , महिला सहकर्मी ने उठाया ऐसा कदम की ,,
देश , 24-07-2020 11:08:41 PM
भुवनेश्वर 24 जुलाई 2020 - महिला सहकर्मी को अश्लील संदेश भेजने व शारीरिक संबंध के लिए परेशान करने के आरोप में उड़ीसा पुलिस ने भुवनेश्वर आयुष के निदेशक को गिरफ्तार कर लिया है ।
नवीन सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आयुष निदेशक विभु प्रसाद षडंगी को नौकरी से निलंबित कर दिया है।
आयुष निदेशक विभु प्रसाद षडंगी को बुधवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने निलंबित किया है।
विभु प्रसाद षडंगी पर एक महिला ने अश्लील मैसेज भेज कर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने की लिखित शिकायत भुवनेश्वर महिला थाना में दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस ने विभु प्रसाद षडंगी को गिरफ्तार भी किया था लेकिन वह जमानत पर छूट गया था ,
नवीन सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया और सामान्य प्रशासन विभाग ने अब विभु प्रसाद षडंगी नौकरी से निलंबित कर दिया है। इस मामले में पुलिस जांच जारी है।














