छत्तीसगढ़ - दिवाली पर घर आ रहे बेटे को लेने गए पिता की सड़क हादसे में मौत , त्यौहार की खुशियाँ बदली मातम में

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - दिवाली पर घर आ रहे बेटे को लेने गए पिता की सड़क हादसे में मौत , त्यौहार की खुशियाँ बदली मातम में
बिलासपुर 22 अक्टूबर 2022 -  मस्तूरी थाना अंतर्गत मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम कटहा में बाइक सवार पिता-पुत्र को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में पिता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पुत्र को गंभीर हालत में बिलासपुर के सिम्स में भर्ती किया गया है।

जानकारी के मुताबिक पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम केवटाडीह निवासी रूपराम निराला (45) का पुत्र नरेंद्र कुमार महाराष्ट्र में काम करता है। वह दिवाली पर घर आ रहा था। नरेंद्र बिलासपुर से मल्हार बस से पहुंचा। इसके बाद पिता को फोन कर बुलाया। रूपराम अपने बेटे को लेने मल्हार पहुंचे। मल्हार बस स्टैंड से बेटे को लेकर वापस अपने गांव केवटाडीह टांगर लौट रहे थे। 

बाइक सवार पिता-पुत्र शाम छह बजे ग्राम कठहा पहुंचे थे। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। घटना में रूपराम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पुत्र नरेंद्र कुमार गंभीर स्थिति में घायल हो गया। उसे डायल 112 की मदद से मस्तूरी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए घायल को सिम्स रेफर कर दिया गया। शाम होने के कारण मृतक का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। शनिवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। वहीं, पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की मदद से दुर्घटनाकारीत वाहन को पहचानने की कोशिश कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH