प्रेम विवाह रुकवाने के लिए युवती के परिजनों ने लिया कोरोना का सहारा , आखिर क्या है मामला पढ़े इस खबर में ,,

मध्य प्रदेश , 24-07-2020 8:05:54 PM
Anil Tamboli
प्रेम विवाह रुकवाने के लिए युवती के परिजनों ने लिया कोरोना का सहारा , आखिर क्या है मामला पढ़े इस खबर में ,,
खंडवा 24 जुलाई 2020 - मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है जिसमे लड़की के पिता ने बेटी की शादी रुकवाने के लिए कोरोना का सहारा लिया , लड़की और लड़का शादी करने के लिए कोर्ट पहुँचे तो शादी रुकवाने के लिए परिजन भी कोर्ट पहुंच गए और परिजनों ने कहा कि लड़की को कोरोना है इसके बाद लड़की को 14 दिन के लिए क्वारंटाइन कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक अमलपुरा इलाके की 19 वर्षीय युवती का अपने ही समाज के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक के परिजन को लड़की पसंद थी लेकिन युवती के परिजन को लड़का पसंद नहीं था। युवती को उसके परिजन ने मना भी किया लेकिन वह नहीं मानी।

इस बीच डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में युवक-युवती लव मैरिज करने के लिए शपथ पत्र बनवाने गए थे इसी दौरान लड़की के परिवार के लोग कोर्ट पहुँच गए और शपथ पत्र तैयार कर रहे वकील से उन्होनें कहा आप इस लड़की से दूर रहिए इसे कोरोना है।

कोरोना का नाम सुनते ही टाइपिस्ट और वकीलों में हड़कंप मच गया। युवती का शपथ पत्र बनवा रहे वकील ने भी उससे दूरी बना ली और कहा की आप पहले कोरोना की जांच करवा लीजिए। रिपोर्ट निगेटिव आने पर आपकी मदद करेंगे, क्योंकि इस स्थिति में कोई भी वकील आपका केस नहीं लेगा। 

इतना ही नहीं परिजनो ने स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 पर भी शिकायत कर दी कि कोरोना पॉजिटिव युवती कोर्ट में शादी के लिए शपथ पत्र बनवा रहे है सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम कोर्ट पहुंची और युवती को जिला अस्पताल ले गई , जांच के लिए सैंपल लेकर लड़की को 14 दिन के लिए होम क्वारंटाइन कर दिया गया।

कोरोना सैंपल के आने तक मामला 14 दिन आगे बढ़ गया है। इस दौरान युवती ने कहा कि कोरोना मेरे प्यार को नहीं हरा सकता अभी नहीं तो बाद में हम दोनों एक-दूजे के हों कर रहेंगे और कोरोना हारेगा और प्यार जीतेगा। 

वहीं वकील वीरेंद्र वर्मा ने कहा कि शादी के लिए आई युवती सामान्य दिख रही थी मैंने खुद उनसे बात की थी कोरोना के उसमें कोई लक्षण नजर नहीं आ रहे थे , युवक युवती के वकील का कहना है की विवाह रोकने के लिए परिजनो ने कोरोना को हथियार बनाया। इसलिए उन्होंने कोर्ट में आकर हंगामा किया। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - धान खरीदी केन्द्र में घुसा हाथी, खरीदी प्रभारी को कुचल कर उतारा मौत के घाट
छत्तीसगढ़ - धान खरीदी केन्द्र में घुसा हाथी, खरीदी प्रभारी को कुचल कर उतारा मौत के घाट
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा की पहल पर एक बड़ा आंदोलन टला, ग्रामीणों ने जताया आभार
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा की पहल पर एक बड़ा आंदोलन टला, ग्रामीणों ने जताया आभार
छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH