फोरलेन में बड़ा हादसा , अज्ञात वाहन की टक्कर से दो सगी बहनों सहित तीन छात्रों की मौत , गांव में पसरा सन्नाटा

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
फोरलेन में बड़ा हादसा , अज्ञात वाहन की टक्कर से दो सगी बहनों सहित तीन छात्रों की मौत , गांव में पसरा सन्नाटा
गोंडा 19 अक्टूबर 2022 -  गोंडा - लखनऊ फोरलेन पर कर्नलगंज के चौरी चौराहे पर अज्ञात वाहन की ठोकर से दो सगी बहनों समेत तीन छात्रों की मौत हो गई। जबकि एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वाहन चालक फरार होने में सफल हो गया। उधर परिवारजन को सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मृतकों में सत्यम शुक्ला , शिवांजलि व तनवी शामिल हैं। शिवांशी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है चिकित्सक ने उसकी हालत को नाजुक बताया है। 

बताया जाता है कि सूबेदारपुरवा के रहने वाले राम सागर का बेटा सत्यम शुक्ला , विजय शुक्ला की बेटी शिवांजलि , तनवी व शिवांशी मंगलवार की सुबह करीब पौने नौ बजे चौरी प्राथमिक विद्यालय पढ़ने के लिए घर से निकले थे। सड़क के किनारे लगे प्लांट के पास पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने चारों को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें मौके पर सत्यम , शिवांजलि और तनवी की मौत हो गई।

शिवांजलि व तनवी दोनों सगी बहनें बताई जा रही है। इनकी एक बहन शिवांशी घायल हैं। ग्रामीण व आस पास के लोग एकत्र हो गए। स्कूल के शिक्षक भी भाग कर मौके पर पहुंचे। घटना से आक्रोशित लोगों ने मार्ग पर प्रदर्शन किया किस वाहन से हादसा हुआ है इसकी पड़ताल पुलिस ने शुरू कर दी है।

एक ही घर के तीन बेटियां हादसे का शिकार हो गईं। इनमें दो बेटियों की जान चली गई। जबकि एक गंभीर अवस्था में जीवन मौत के बीच संघर्ष कर रही है। वहीं राम सागर के घर का चिराग भी बुझ गया। क्या पता था कि अब तीनों वापस लौटकर घर नहीं आएंगे। जो जहां था वहीं से घटना स्थल की ओर दौड़ चला। स्कूल के पास हुई घटना से अब ग्रामीणों में अपने बच्चों को लेकर दहशत व्याप्त हो गई है। वहीं कुछ लोगों ने स्कूल के निकट संकेत बोर्ड व स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की है। सीओ मुन्ना उपाध्याय ने कहा कि हादसे में शामिल वाहन की पड़ताल कराई जा रही है जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH