गोंदिया झारसुगुड़ा JD पैसिंजर ट्रेन के इंजन में लगी भीषण आग , पायलट ने कूद कर बचाई जान , यात्रियों में मचा हड़कंप

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
गोंदिया झारसुगुड़ा JD पैसिंजर ट्रेन के इंजन में लगी भीषण आग , पायलट ने कूद कर बचाई जान , यात्रियों में मचा हड़कंप
बिलासपुर 19 अक्टूबर 2022 -  गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू स्पेशल (जेडी) के इंजन में मंगलवार की रात 09 बजे के करीब अचानक आग लग गई। यह घटना तब हुई जब ट्रेन ब्रजराजनगर रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन स्टेशन में खड़ी थी। लिहाजा चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं आनन-फानन में अग्निश्मन यंत्र से आग पर काबू करने का प्रयास किया गया। करीब एक घंटे की जद्दोजहद के बाद आग बुझी। प्रथम दृष्टया आग लगने की वजह शार्ट सर्किट को बताया जा रहा है।

यह ट्रेन बिलासपुर होते हुए झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन जाती है। जिस स्टेशन में यह घटना हुई, उससे माना जा सकता है कि गोंदिया से लेकर ब्रजराजनगर तक के यात्री इसमें सवार थे। ट्रेन अपनी निर्धारित गति से गंतव्य की ओर बढ़ रही थी। ब्रजराजनगर स्टेशन पहुंचने के बाद जैसे ही रवाना होने वाली थी कि अचानक शार्ट सर्किट हुआ और देखते ही देखते इंजन के अंदर तेजी से आग की लपटें उठने लगीं।

पहले तो चालक एम.के. चौरसिया इंजन में खड़े रहे, लेकिन जैसे ही आग फैलने लगी वह किसी तरह जान बच कर कूदे। चालक को अचानक कूदते हुए देखकर प्लेटफार्म पर खड़े यात्री सकते में आ गए। इधर जानकारी मिलने के बाद भीड़ जुट गई। वहीं स्टेशन में रखे यंत्र से आग बुझाई गई।

यदि समय पर आग नहीं बुझती और ट्रेन चलती रहती तो इंजन से कोच तक आग की लपटें पहुंचने में ज्यादा वक्त नहीं लगती। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद जोन व रेल मंडल कार्यालय में हड़कंप मच गया। अधिकारी इस मामले की जांच करने की बात कह रहे हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ साकेत रंजन ने इस घटना की पुष्टि की है। वजह स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच में स्थिति स्पष्ट होने की बात उन्होंने कही है।

एक तरह से बड़ी दुर्घटना टल गई। यदि ट्रेन तेज गति में चलती रहती तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना के बाद रेल प्रशासन की एक बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। दरअसल इंजन में अग्निश्मन यंत्र ही नहीं था। स्टेशन में होने के कारण आग बुझ गई और बड़ा हादसा टल गया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH