छत्तीसगढ़ - दो बाईक की सीधी टक्कर में जीजा और साले की मौके पर ही मौत , बहन गंभीर रूप से घायल

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - दो बाईक की सीधी टक्कर में जीजा और साले की मौके पर ही मौत , बहन गंभीर रूप से घायल
बिलासपुर 18 अक्टूबर 2022 -  बहन और बहनोई को अस्पताल से लेकर लौट रहे युवक की बाइक को सामने से आ रहे मोटरसाइकिल के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में जीजा साले की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर सामने से आ रहे बाइक के चालक को भी चोटे आई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को सिम्स में भर्ती कराया गया है। 

जानकारी के मुताबिक मस्तूरी क्षेत्र के एरमसाही निवासी श्यामसुंदर पटेल मंगलवार की सुबह अपनी बहन शिवकुमारी और बहनोई सूरज पटेल निवासी मुढ़पार को लेकर अस्पताल गया था। उपचार के बाद वह अपनी बाइक से गांव लौट रहा था। बाइक सवार तीनों लोग मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम भिलाई स्थित फत्ते तलाब के पास पहुंचे थे। इसी बीच सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक के चालक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। 

हादसे में बाइक सवार महिला समेत तीनों लोग सड़क पर गिर गए। बाइक चला रहे श्यामसुंदर और सूरज के सिर और शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटे आई। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई वहीं शिवकुमारी को भी गंभीर चोटे आई। हादसे में दूसरी बाइक के चालक को भी गंभीर चोटे आई है। महिला और घायल बाइक चालक को सिम्स में भर्ती कराया गया है। इधर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है उपचार के बाद दुर्घटनाकारित बाइक के चालक से पूछताछ की जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH