न्यायधानी में खूनी वारदात , अपने पूरे परिवार की हत्या करने के बाद आरोपी ने भी ,,

बिलासपुर , 24-07-2020 5:19:46 PM
Anil Tamboli
न्यायधानी में खूनी वारदात , अपने पूरे परिवार की हत्या करने के बाद आरोपी ने भी ,,
बिलासपुर 24 जुलाई 2020 - बिलासपुर जिले में सीपत के मटियारी से एक बड़ी खबर आ रही है, यहां एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या हो गई है। अपने ही परिवार के 5 लोगों की हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद अज्ञात वाहन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली। जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। इधर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।

बिलासपुर के सीपत क्षेत्र के मटियारी गांव में एक युवक ने मां-बाप, दो भाई और एक बहन को कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतार दिया। घटना देर रात की है, जब सभी सोये हुए थे, खूनी वारदात के बाद आरोपी ने चलती गाड़ी के सामने कूदकर खुद को भी आत्महत्या कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार मटियारी निवासी रोशन सूर्यवंशी पिता रूपदास सूर्यवंशी 22 वर्ष ने बीती रात अपने पिता रूप दास सूर्यवंशी 45 वर्ष, माँ संतोषी बाई 40 वर्ष, बहन कामिनी 14 वर्ष, भाई ऋषि 15 वर्ष और रोहित सूर्यवंशी 20 वर्ष की कुल्हाड़ी से हमला कर नृशंस हत्या कर दी।

इस सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल हत्या की कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस गांव के लोगों से पूछताछ कर रही है। ऐसी जानकारी मिल रही है, कि आरोपी युवक सनकी था, और मानसिक अवसाद में उसने ये वारदात की है।
न्यायधानी में खूनी वारदात , अपने पूरे परिवार की हत्या करने के बाद आरोपी ने भी ,,

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - धान खरीदी केन्द्र में घुसा हाथी, खरीदी प्रभारी को कुचल कर उतारा मौत के घाट

सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा की पहल पर एक बड़ा आंदोलन टला, ग्रामीणों ने जताया आभार

छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त

छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी

आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..

छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट

होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल

जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH