कोविड सेन्टर में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयाश , दरिंदो के चंगुल से इस तरह बची नाबालिग ,,
देश , 24-07-2020 6:46:19 AM
नई दिल्ली 24 जुलाई 2020 - साउथ दिल्ली के कोविड सेंटर में 14 साल की नाबालिग के साथ यौन शोषण करने की कोशिश का मामला सामने आया है। दिल्ली के कोविड सेंटर में एक कोरोना पॉजिटिव शख्स ने 14 साल की कोरोना पॉजिटिव नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का प्रयाश किया है । शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है . नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयाश एक युवक ने की थी लेकिन नाबालिग ने दूसरे शख्स का नाम भी यह बताते हुए लिया है कि दूसरे युवक ने आरोपी की मदद की थी और उसने इस हरकत को मोबाइल में कैद किया था. पीड़िता और आरोपी दिल्ली के रहने वाले हैं.
दिल्ली पुलिस ने बताया कि 15 जुलाई की रात को जब नाबालिग शौचालय गयी तब उसके साथ 19 साल के एक युवक ने यह हरकत की.पुलिस के अनुसार किशोरी और आरोपी को इस सेंटर में उनके रिश्तेदारों के साथ भर्ती कराया गया था. दोनों झुग्गी ईलाके के रहने वाले है । नाबालिग ने यौन हमले की बात सेंटर में ही अपने एक रिश्तेदार को बताई. बाद में मामला पुलिस तक पहुंचा. पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेशी करवाई गई और फिलहाल दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं. पीड़िता को अन्य कोविड केयर सेंटर में स्थानांतरित किया गया है।














