हायवे पर बड़ा हादसा , कार और पिकअप की टक्कर से भाजपा नेता गौरव चौहान की मौत

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
हायवे पर बड़ा हादसा , कार और पिकअप की टक्कर से भाजपा नेता गौरव चौहान की मौत
सहारनपुर 17 अक्टूबर 2022 -  उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। हादसे में मेरठ के बीजेपी नेता गौरव चौहान की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, मेरठ से सहारनपुर जा रहे भाजपा नेता की देवबंद के पास सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि गाड़ी चला रहे उनका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने भतीजे को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, भाजपा नेता की मौत से घर में कोहराम मचा है।

बता दें कि, यह हादसा रविवार सुबह सहारनपुर हाईवे पर देवबंद के पास हुआ। जहां पुलिस घायल को अस्पताल लेकर पहुंची। डॉक्टरों ने बीजेपी के मेरठ जिला कार्यकारिणी सदस्य गौरव चौहान को मृत घोषित कर दिया इस हादसे में बीजेपी नेता गौरव का भतीजा यश भी घायल हुआ है।

बता दें कि, वर्तमान में भाजपा नेता गौरव चौहान युवा मोर्चा की कार्यकारिणी का सदस्य थे और पूर्व में दौराला युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं। गांव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य ललित चौहान ने बताया कि, वह अपनी स्विफ्ट कार से भतीजे यस के साथ में सहारनपुर किसी काम से जा रहे थे।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूरज राय ने बताया कि राज्य राजमार्ग पर साईधाम मंदिर के निकट सहारनपुर से मुजफ्फरनगर जा रही एक पिकअप गाड़ी और सामने से तेज स्पीड से आ रही मेरठ निवासी बीजेपी नेता की कार के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, जिससे दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

सूरज राय ने आगे बताया कि, हादसे की जानकारी मिलते ही थाना देवबंद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को फौरन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बीजेपी नेत को मृत घोषित कर दिया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH