छत्तीसगढ़ - न्यायधानी को दहलाने की साजिश नाकाम , भारी मात्रा में हथियार के साथ 04 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - न्यायधानी को दहलाने की साजिश नाकाम , भारी मात्रा में हथियार के साथ 04 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर 17 अक्टूबर 2022 -  विगत दिनों थाना पचपेढी स्थित ग्राम मानिकचौरी में गोलीकांड की घटना घटित हुई थी इस घटना को SSP पारूल माथुर द्वारा गंभीरता से लेते हुए मोबाईल नंबर जारी कर सूचना देने की अपील की गई थी। 

इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिली की लालखदान क्षेत्र का जयसिंग चौहान पिता कुजु सिंग चौहान के पास अवैध हथियार है और वह घुम घूम कर लोगो को जान से मारने की धमकी देता फिर रहा है और नशे की हालत में किसी भी दिन कोई अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है।

इस खबर की सूचना तस्दीक हेतु SSP ने ACCU प्रभारी निरीक्षक हरविंदर सिंग को निर्देशित किया इस पर ACCU की टीम द्वारा रविवार को संदेही जयसिंग चौहान को उसके घर लालखदान से पकड़ कर जब घर की तलाशी ली गई तब कुलर में 01 नग 315 बोर का देशी कट्टा , 01 राउंड कारतूस एवं 01 नग देशी पिस्टल 12 बोर व 01 नग एयर गन पिस्टल रखा था।

कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि उमेश श्रीवास उर्फ भोलू पिता राम खिलावन श्रीवास निवासी चौहान मोहल्ला लालखदान , राहुल तिवारी पिता शैलेष तिवारी निवासी वार्ड नंबर 10 लालखदान के पास भी अवैध हथियार है जो अमूमन लेकर घुमते फिरते है एवं मेरे से अक्सर जिंदा कारतूस की मांग करते रहते है. इस सूचना पर तत्काल अलग अलग टीम बनाकर जयसिंग के बताये अनुसार उक्त संदेहियों को उनके मोबाईल लोकेशन व बताये गये पते के अनुसार पकड़ कर  पुछताछ की गई तो उमेश श्रीवास उर्फ भोलू के पास से 01 नग 315 बोर देशी कट्टा व 01 जिंदा राउण्ड और  राहुल तिवारी के पास से 01 देशी पिस्टल 7.65 एमएम की व 03 जिंदा राउण्ड व पिस्टल की 01 खाली मैगजीन मिली आरोपी राहुल तिवारी से कढ़ाई से पुछताछ करने पर उसने अंकित वर्मा उर्फ चिराई पिता रघुनंदन वर्मा उम्र 33 साल निवासी विष्णु चौक तिफरा के पास भी एक पिस्टल व राउण्ड होना बताया इसके बाद अंकित को भी घेराबंदी कर पकड़ा गया व कड़ाई से पूछताछ करने पर अपने घर में 01 नम 7.65 एमएम की पिस्टल व 03 नग जिंदा राउण्ड व 01 नग एयर पिस्टल रखना कबूल किया जिसे उसके निशानदेही पर घर से बरामद किया गया. इस प्रकार मानिकचौरी गोली काड के बाद से SSP के निर्देश पर ACCU टीम को देशी पिस्टल राउण्ड व अवैद्ध हथियार को बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। बिलासपुर पुलिस की इस तत्परता एवं अवैध हथियारों की घर पकड़ से जिले में किसी गंभीर घटना को रोकने में सफलता हाशिल की है।

आरोपीयों का नाम और पता :-

01 - राहुल तिवारी पिता शैलेष तिवारी उम्र 28 साल निवासी वार्ड नंबर 10 लालखदान थाना तोरवा जिला बिलासपुर जप्त हथियार 01 देशी पिस्टल 7.65 MM की व 03 जिंदा राउण्ड व पिस्टल की 01 खाली मैगजीन

02 - अंकित वर्मा उर्फ चिराई पिता रघुनंदन वर्मा उम्र 33 साल निवासी विष्णु चौक तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर जप्त हथियार 01 नग 7.65 MM की पिस्टल व 03 नग जिंदा राउण्ड व 01 नग एयर पिस्टल

03 - जय सिंह चौहान पिता कुजू सिंह चौहान उम्र 27 साल निवासी चौहान मोहल्ला लालखदान थना तोरवा जिला बिलासपुर जप्त हथियार 01 नग 315 बोर का देशी पिस्टल व 01 राउंड एवं 01 नग देशी पिस्टल 12 बोर 01 नग एयर गन पिस्टल

04 - उमेश श्रीवास उर्फ भोलू पिता रामखिलावन श्रीवास उम्र 22 साल निवासी चौहान मोहल्ला लालखदान थाना तोरवा जिला बिलासपुर जप्त हथियार 01 नग 315 बोर देशी कट्टा व 01 जिंदा कारतूस
छत्तीसगढ़ - न्यायधानी को दहलाने की साजिश नाकाम , भारी मात्रा में हथियार के साथ 04 आरोपी गिरफ्तार

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH