एक्सप्रेस वे पर BMW और कंटेनर में जबरदस्त टक्कर , BMW में सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
एक्सप्रेस वे पर BMW और कंटेनर में जबरदस्त टक्कर , BMW में सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत
सुल्तानपुर 14 अक्टूबर 2022 -  यूपी के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे हुआ, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। सुल्तानपुर जिले में एक तेज रफ्तार BMW सामने से आ रहे कंटेनर ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में कार में बैठे 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और यूपीडा की टीम ने राहत और रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। आसपास के लोगों ने भी मदद की, जिससे शवों को निकाला जा सका। घायलों को जिले के सरकारी हॉस्पिटल समेत विभिन्न प्राइवेट हॉस्पिटलों में एडमिट कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये घटना हलियापुर थाना क्षेत्र की है। हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण सड़क का एक हिस्सा धंस गया है। इसमें एक कार भी फंस गई थी। इसके बाद उस तरफ का रास्ता बंद करके उसे वन-वे कर दिया गया था। इसी बीच इस सड़क पर BMW कार तकरीबन 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सुल्तानपुर की ओर से जा रही थी। वहीं, लखनऊ की ओर से उसी रोड पर एक ट्रक कंटेनर आ रहा था। 

वन-वे होने की वजह से उन्हें सामने से आ रही गाड़ी का अंदाजा नहीं लगा और आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और लगभग पूरी कार कंटेनर के नीचे घुस गई। हादसे में कार का इंजन और चारों लोग दूर जा गिरे। उनके शरीर के टुकड़े तक दूर-दूर तक बिखर गये।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..

छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH