अवैध संबंध के शक में पति ने की पत्नी की हत्या , वारदात के बाद पति हुआ फरार , पुलिस तलाश में जुटी

उत्तर प्रदेश , 13-10-2022 2:01:44 AM
Anil Tamboli
अवैध संबंध के शक में पति ने की पत्नी की हत्या , वारदात के बाद पति हुआ फरार , पुलिस तलाश में जुटी
हरदोई 12 अक्टूबर 2022 -  कोतवाली शाहाबाद थाना क्षेत्र में बुधवार को पति ने पहले पत्नी को लाठी डंडों से पीटा और बाद में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद पति फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

शाहाबाद थाना क्षेत्र के नवीपुर गांव में रहने वाला गुलफाम पत्नी फरीन बानो पर अवैध संबंध होने का शक करता था। इसको लेकर कई बार दोनों के बीच झगड़ा भी हो चुका है। कुछ दिन पूर्व भी उसने पत्नी को पीटा था। मामला जब पंचायत में पहुंचा तो दोनों पक्षों में समझौता हुआ। इसके बावजूद बुधवार को एक बार फिर इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई और पत्नी की हत्या कर पति फरार हो गया।

सूचना मिलते ही एसपी राजेश द्विवेदी, सीओ हेमंत उपाध्याय और कोतवाली शाहाबाद प्रभारी सुरेश कुमार मिश्र फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर शव को पोस्टमार्टम लिए भेज दिया है।

SP राजेश द्विवेदी ने बताया कि मृतक महिला के मौत के कारणों की अभी कोई पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस जांच में जुटी है, हालांकि फरार पति पर हत्या का आरोप लगा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिवार से मिली तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लायी जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल

छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू

माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..

छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत

छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर

सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH