छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , सुभाष काम्प्लेक्स की ऊपरी मंजिल में लगी भीषण आग , मचा हड़कंप

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , सुभाष काम्प्लेक्स की ऊपरी मंजिल में लगी भीषण आग , मचा हड़कंप
बिलासपुर 11 अक्टूबर 2022 -  जरहाभाठा के मंदिर चौक स्थित सुभाष काम्प्लेक्स की ऊपरी मंजिल में सोमवार की रात आग लग गई। देखते ही देखते आग की चपेट में पूरा एक ब्लाक आ गया। इसकी सूचना पर फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद दूसरी ओर से रास्ता बनाकर आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। देर रात तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था।
 
दयालबंद निवासी अभिषेक छाबड़ा का जरहाभाठा मंदिर चौक के पास सुभाष काम्प्लेक्स में मोटर पार्ट्स की दुकान है। इसके अलावा उनका कांच के सामान का भी व्यवसाय है। काम्प्लेक्स की ऊपरी मंजिल में उन्होंने गोदाम बनाया है। रविवार की रात करीब 11 बजे गोदाम में आग लग गई। धुआं भरने के बाद आसपास के लोगों के इसकी जानकारी हुई। घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। जवानों ने आसपास की बिजली बंद करवाने के बाद आग पर काबू पाना शुरू किया। इस दौरान धुएं के कारण दमकल कर्मियों को परेशानी आ रही थी। उन्होंने दूसरे ब्लाक से जाकर दीवार तोड़ी। इसके बाद आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की।

गोदाम में लगी आग से काम्प्लेक्स के दूसरे हिस्से में भी धुआं भरने लगा। इससे वहां रहने वाले परिवार के साथ फ्लेट छोड़कर बाहर निकल आए। वहीं, आस पास के लोगों को जवानों ने बाहर निकाला। इसके साथ ही पूरे काम्प्लेक्स की बिजली बंद करा दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रोड को मंदिर चौक के पास ब्लाक किया।

सुभाष काम्प्लेक्स के भूतल में दुकाने हैं। घटना की जानकारी होते ही वहां दुकान संचालकों की भीड़ लग गई। इसके साथ ही सड़क पर चलने वाले भी जमा होने लगे। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने किसी तरह भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इसके बाद थाने से और बल बुलाया गया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH