मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर को सैफई स्थित निवास लाया गया , आज 03 बजे होगा अंतिम संस्कार

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर को सैफई स्थित निवास लाया गया , आज 03 बजे होगा अंतिम संस्कार
सैफई 11 अक्टूबर 2022 -  समाजवादी पार्टी के संस्थापक तथा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव का 82 वर्ष की आयु में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को दोपहर 3 बजे इटावा के सैफई में होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार शाम को इटावा के सैफई में मुलायम सिंह यादव की कोठी में उनकी पार्थिव देह का अंतिम दर्शन किया। 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी। उनकी पार्थिव देह को मंगलवार सुबह तक कोठी में ही रखा जाएगा। इसके बाद उसको सैफई महोत्सव के पंडाल में रखा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भी मंलगवार को सैफई में आने की संभावना है। उनके शव को सीधे उनके आवास पर ले जाया गया है वहीं पर मीटिंग हाल में लोगों के दर्शन के लिए रखा गया।

वहां पर उनके छोटे भाई अभयराम सिंह यादव व राजपाल सिंह यादव मौजूद थे। उनके पुत्र पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव साथ में आए। उनके पहुंचते ही भारी संख्या में लोगों का जमावड़ा उनके आवास पर एकत्रित हो गया। मंगलवार की सुबह उनकी पार्थिव देह को रथ पर सैफई महोत्सव पंडाल ले जाया जाएगा जहां पर लोग उनके अंतिम दर्शन करेंगे। इस अवसर पर देर शाम तक तैयारियां चलती रहीं। अंतिम संस्कार स्थल पर वाटरप्रूफ पंडाल लगाया गया है। सैफई महोत्सव स्थल पर 158 ऊंचे समाजवादी पार्टी के झंडे को झुका दिया गया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..

छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH