छत्तीसगढ़ - गुटखा विवाद में दुकानदार को मारी गोली , हॉस्पिटल ले जाते वक्त रास्ते मे हुई मौत

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - गुटखा विवाद में दुकानदार को मारी गोली , हॉस्पिटल ले जाते वक्त रास्ते मे हुई मौत
बिलासपुर 10 अक्टूबर 2022 -  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र के पचपेड़ी थाना अंतर्गत ग्राम मानिकचौरी में रविवार की रात दो युवकों ने एक किराना व्यवसायी युवक को गोली मार दी। अस्पताल ले जाते समय युवक की मौत हो गई। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।

मस्तूरी थाना प्रभारी ने बताया कि पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मानिकचौरी निवासी 17 वर्षीय अनीश अजय पिता मंगतूराम अजय अपने घर के बाहरी हिस्से में स्थित किराना दुकान चलाता था रविवार की रात करीब 09 बजे वह अपनी किराना दुकान बंद करके घर के अंदर चला गया था। घर में वह अपने परिवार के साथ खाना खा रहा था तभी उसी गाँव के दो युवक नंद किशोर साहू और भूपेंद्र पोर्ते अपनी बाइक से वहां पहुंचे और दुकान का दरवाजा खटखटाकर उन्होंने गुटखा की मांग की। 

युवक अनीश ने उन्हें गुटखा उपलब्ध करा दिया  कीमत मांगने पर दोनों युवकों ने उसे पैसे देने से मना कर दिया जिससे विवाद की स्थिति निर्मित हो गई दुकानदार अनीश की बहन और उसके माता-पिता भी घर से बाहर आ गए  युवकों ने अनीश के साथ गाली-गलौच और मारपीट की और ईंट आदि फेंककर भी मारा। इसी दौरान एक युवक ने अनीश को पकड़ लिया और दूसरे ने पिस्टल या देसी कट्टा से अनीश पर गोली चला दी गोली अनीश के पेट में लगी जिससे वह मौके पर ही गिर गया वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

परिजन घायल अनीश को मस्तूरी हॉस्पिटल ले जा रहे थे की रास्ते में ही अनीश ने दम तोड़ दिया अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया PM करने के बाद शव को परिजनों को सौप दिया गया।

मृतक की मां ने आरोपी नंद किशोर साहू और भूपेंद्र पोर्ते के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसके बाद पचपेड़ी पुलिस दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

वारदात के बाद बिलासपुर SSP पारुल माथुर सहित पुलिस के आला अधिकारी आज सुबह मौके पर पहुंचे हैं और आरोपियों की तलाश में लगातार दबिस दी जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH