महिलाओं को ब्याज पर रुपये दे कर शारीरिक संबंध बनाने को करता था मजबूर , पतियों ने मिल कर की हत्या

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
महिलाओं को ब्याज पर रुपये दे कर शारीरिक संबंध बनाने को करता था मजबूर , पतियों ने मिल कर की हत्या
झांसी 07 अक्टूबर 2022 -  जिले के बड़ागांव थानाक्षेत्र में पुलिस ने चौबीस घंटे पहले हुए श्रीकांत यादव की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके पास से तमंचा व चाकू बरामद किया है। बताया गया कि श्रीकांत की हत्या ब्याज के बदले महिलाओं साथ अवैध संबंध बनाने को लेकर की गई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजेश एस ने पुलिस लाइन में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बड़ागांव थानाक्षेत्र के छपरा गांव में सोमवार सुबह एक खेत से पहले मिली एक युवक की लाश मामले का सफल अनावरण कर लिया गया है। मृतक की पहचान श्रीकांत यादव (36), निवासी छपरा गांव थाना बड़ागांव के रूप में की गयी है। श्रीकांत के भाई की तहरीर के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के लिए सीओ सदर के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। टीम ने जांच में पाया कि रुपयों के लेनदेन और अवैध संबंधों के चलते श्रीकांत की हत्या की गयी। श्रीकांत को पहले गोली मारी गयी फिर किसी धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया गया। जांच के दौरान प्राप्त सबूतों के आधार पर गांव के ही रहने वाले दिलीप कुशवाहा और कमलेश कुशवाहा के नाम सामने आये। इन दोनों को ही गिरफ्तारी की गयी। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल किया और इनकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल एक चाकू, एक तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद किये।

बकौल पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि श्रीकांत ब्याज पर लोगों को पैसे देता था और दबंगई कर 10 प्रतिशत का ब्याज वसूलता था। इतना ही नहीं ब्याज पर पैसे देकर वह गांव में महिलाओं से अवैध संबंध भी रखता था। पकड़े गये आरोपितों में से एक की महिला मित्र को भी श्रीकांत ने पैसे दिये थे और उसके साथ अवैध संबंध बनाये थे। इसी कारण कमलेश ने अपने साथी दिलीप के साथ मिलकर श्रीकांत की हत्या कर दी।

एसएसपी राजेश एस ने चौबीस घंटे में घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 15 हजार रुपये का इनाम दिये जाने की घोषणा की है।
महिलाओं को ब्याज पर रुपये दे कर शारीरिक संबंध बनाने को करता था मजबूर , पतियों ने मिल कर की हत्या

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH