छत्तीसगढ़ - दो पंचायत सचिव को CEO ने किया निलंबित , लाखों रूपए के हेराफेरी का है आरोप

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - दो पंचायत सचिव को CEO ने किया निलंबित , लाखों रूपए के हेराफेरी का है आरोप
बिलासपुर 07 अक्टूबर 2022 -  आर्थिक अनियमितता बरतने वाले दो पंचायत सचिव को जिला पंचायत CEO ने सस्पेंड कर दिया है। दोनों सचिव अलग-अलग समय में एक ही पंचायत में पदस्थ रहे। इस दौरान उन्होंने करीब साढ़े सात लाख रुपए की हेराफेरी कर दी। उनका तबादला होने और जांच रिपोर्ट मिलने के बाद उनका कारनामा सामने आया है, जिस पर उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। मामला कोटा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत लिटिया का है। 

जनपद पंचायत कोटा के ग्राम पंचायत कुंवारीमुड़ा में पदस्थ सचिव केशव यादव और नवागांव सल्का के पंचायत सचिव पोलोदास कुर्रे के खिलाफ विभागीय जांच में आर्थिक अनियमितता पाई गई है। दरअसल, दोनों सचिव अलग-अलग समय में ग्राम पंचायत लिटिया में पदस्थ थे। इस एक ही पंचायत में पदस्थापना के दौरान उन्होंने शासकीय रिकार्ड में कूटरचना कर सचिव केशव यादव ने 04 लाख 09 हजार 245 और पोलादास कुर्रे ने 03 लाख 35 हजार 718 रुपए की हेराफेरी की थी। 

दोनों पंचायत सचिव के खिलाफ आर्थिक अनियमितता का आरोप लगाते हुए जिला पंचायत CEO जयश्री जैन से शिकायत की गई थी, जिसमें बताया गया था कि उन्होंने दस्तावेजों में हेराफेरी कर राशि हड़प ली है। इसकी उन्होंने जांच कराई। जांच रिपोर्ट में दोनों पंचायत सचिव पर लगे आरोप सही पाए गए हैं, जिसके आधार पर उन्होंने दोनों को सस्पेंड कर दिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH