पति नौकरी करने गया गुजरात , पत्नी प्रेमी के साथ गुजारने लगी रात , उसके बाद हुआ यह

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पति नौकरी करने गया गुजरात , पत्नी प्रेमी के साथ गुजारने लगी रात , उसके बाद हुआ यह
रायबरेली 06 अक्टूबर 2022 -  गदागंज थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पहले हुए ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। पति को किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिल कर मौत के घाट उतारा था और आत्महत्या का रूप देने के लिए फांसी पर लटका दिया था। पत्नी और उसके प्रेमी ने पति की गला दबाकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

गदागंज थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि सुट्ठा हरदो गांव निवासी राजेश (35) का शव 27 सितंबर की सुबह फांसी पर लटका मिला था। पत्नी शोभादेवी ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस जब घर पहुंची तो शव नीचे पड़ा था और पास में ही रस्सी का फंदा और चाकू मिला।

पत्नी ने बताया कि चाकू से उसने फंदा काटकर पति के शव को नीचे उतारा था। पुलिस ने शव को PM के लिए भेजा था। उधर, राजेश का छोटा भाई मोनू अपने भाई की आत्महत्या से लगातार इन्कार कर रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तथ्यों की जांच के बाद यह स्पष्ट हो गया कि राजेश की हत्या की गई थी।

पूछताछ में पता चला कि राजेश गुजरात में नौकरी करता था और वह 10 सितंबर को घर आया था इसी बीच उसकी पत्नी शोभा का गांव के ही सुमेर से साथ प्रेम प्रसंग चलने लगा। राजेश ने कई बार अपनी पत्नी को सुमेर के घर जाने से मना किया, लेकिन वह नहीं मानती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहा सुनी व झगड़ा होता रहता था। 26 सितंबर को शोभा ने अपने तीनों बच्चों को घर के बाहर सुला दिया और रात में प्रेमी सुमेर को बुला लिया इसके बाद दोनों ने मिलकर राजेश को गला घोंट कर मार दिया था।

आरोपियों ने बताया कि दोनों के बीच 10 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसकी जानकारी राजेश को हो गई थी इससे वह आए दिन मारपीट करता था। आरोपियों ने इस बात को स्वीकार किया है कि दोनों ने राजेश की गला दबाकर हत्या की थी और आत्महत्या का स्वरूप देने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया बाद में रस्सी काटकर शव को उतार लिया था पुलिस ने आरोपी पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH