लग्जरी लाइफ छोड़ कर सड़कों पर भिक्षा मांग रहीं है यह मशहूर एक्ट्रेस , पहले दिन मिले 21 रुपये , जाने वजह

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
लग्जरी लाइफ छोड़ कर सड़कों पर भिक्षा मांग रहीं है यह मशहूर एक्ट्रेस , पहले दिन मिले 21 रुपये , जाने वजह
नई दिल्ली 04 अक्टूबर 2022 -  अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों को एंटरटेन करने के बाद नुपुर अलंकार अब जिंदगी के अलग पथ पर चल पड़ी हैं. उन्होंने आलीशान लाइफ को छोड़कर संन्यास ले लिया है. इस बैरागी जीवन को जीने के हर तौर तरीके नुपुर अपना रही हैं. एक संन्यासी के लिए भिक्षा का काफी महत्व होता है. तभी तो नुपुर भी भिक्षाटन मांगने निकल पड़ी हैं।

नुपुर अलंकार ने इंस्टा पर नया वीडियो शेयर किया है जिसमें वे सड़कों पर लोगों से भिक्षा मांग रही हैं. नुपुर बताती हैं कि अभी तक उन्हें 6 लोगों से भिक्षा मिली है. नुपुर को भिक्षा में क्या क्या मिला है, ये भी वो फैंस संग साझा करती हैं. नुपुर को 11 लोगों से भिक्षा मांगनी है. ताकि उनका इस दिन का कोटा पूरा हो जाए. वीडियो में नुपुर कहती हैं- आज पहला दिन है भिक्षाटन का. संन्यास में भिक्षाटन का मतलब भीख मांगना होता है. इसे आमतौर पर लोग मांगते हैं. दिन की पहली बिना चीनी की चाय उन्हें एक संन्यासी ने ही दी है. नुपुर एक कटोरे में भिक्षा मांग रही हैं. उन्हें कुछ रुपये मिले हैं, खाने की चीजें भी नुपुर को मिली हैं. नुपुर को मंदिर से पेड़ा, वेज फ्राइड राइस भिक्षा में मिले हैं।

नुपुर ने एक फोटो भी शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपनी पहली भ‍िक्षा में मिले पैसों को दिखाया है. तस्वीर में एक चाय का कप रखा है. साथ में एक बड़ा सा कटोरा है जिसमें 21 रुपये रखे हैं. इस पोस्ट के कैप्शन में नुपुर ने लिखा है- पहली भिक्षा. नुपुर के फैंस ये देखकर खुश हैं कि जैसे वो जिंदगी जीना चाहती हैं वैसे ही जी रही हैं. नुपुर संन्यासी जीवन  को जी तो रही हैं. पर उन्होंने फैंस संग कनेक्शन तोड़ा नहीं है. नुपुर सोशल मीडिया पर अपडेट देती रहती हैं. नुपुर को  खुश देख फैंस भी खुश हैं. नुपुर ने 27 साल तक काम करने के बाद इंडस्ट्री को अलविदा कहा था. नुपुर के इस फैसले ने फैंस को हैरान किया था।

नुपुर अलंकार कई टीवी शोज का हिस्सा रही हैं. इनमें सीरियल शक्तिमान, राजा जी, दीया और बाती हम जैसे शोज शामिल हैं. टीवी शोज ही नहीं फिल्मों में भी नुपुर अलंकार ने काम किया था. नुपुर ने अपने पति, सास ससुर की रजामंदी के बाद संन्यासी जीवन को अपनाया है. अपनी लैविश लाइफ को छोड़कर नुपुर अब सादी जिंदगी बिता रही हैं. पिछले दिनों उन्होंने एक फोटो शेयर की थी जिसमें वे झोपड़ी में बैठकर ध्यान लगाती दिखी थीं. नुपुर के लाइफस्टाइल में आया इतना बड़ा बदलाव देख यूजर्स उनकी तारीफ करते नहीं थकते।

AT

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH