प्रदेश में बेची जा रही थी गोल्डन गोवा ब्रांड की मिलावटी शराब , पुलिस ने किया खुलासा ,,

महासमुंद , 23-07-2020 9:21:41 PM
Anil Tamboli
प्रदेश में बेची जा रही थी गोल्डन गोवा ब्रांड की मिलावटी शराब , पुलिस ने किया खुलासा ,,
महासमुंद 23 जुलाई 2020 - महासमुंद शहर के एकता चौक स्थित अंग्रेजी शराब दुकान एक बार फिर से अपने सुपरवाइजर की वजह से सुर्खियों में आ गया है। शराब में मिलावट को लेकर पुलिस ने इससे पहले भी इस शराब दुकान के सुपरवाइजरों पर कार्रवाई कर चुकी है , इसके बावजूद भी इस शराब दुकान में मिलावट और नकली बोतलों में शराब का कारोबार थम नहीं रहा है। 

जानकारी के मुताबिक शराब दुकान के सुपरवाइजर सुनील कुमार साहू के घर से शराब की नकली बोतल, और ढ़क्कन पुलिस ने जब्त किया है , आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली पुलिस ने 420 और आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। 

कोतवाली पुलिस ने बताया कि पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि वार्ड नम्बर 8 में एकता चौक अंग्रेजी शराब दुकान का सुपरवाइजर सुनील कुमार साहू अपने घर से अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बेच रहा है। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने सुनील कुमार निवासी बीरगांव रायपुर के घर दबिश दी।

पुलिस ने आरोपी सुपरवाइजर के घर की तलाशी ली तो पुलिस को एक काले रंग के बैग में 35 पौव्वा गोल्डन डिलक्स विस्की की 180 एमएल की बोतल मिली। वहीं के प्लास्टिक की बोरी 350 नग खाली शीशी गोल्डन गोवा, एक पालीथिन में 80 नग गोल्डन गोवा विस्की की शीशियों का ढक्कन मिला। आरोपी ने शराब में मिलावट करना स्वीकर किया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी शेर सिंग बंदे सहित थाना कोतवाली और सायबर सेल की टीम ने की है।

बता दें कि कुछ माह पूर्व ही इसी एकता चौक अंग्रेजी शराब दुकान में आधी रात पुलिस ने छापा मार कर कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था। ये लोग अवैध रूप से शराब की नकली बोतल, नकली ढक्कन में शराब की मिलावट करते पाए गए थे। इसके अलावा इसी दुकान से लगभग 10 करोड़ रुपए के घोटाले की बात सामने आई है जिसकी जांच चल रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - धान खरीदी केन्द्र में घुसा हाथी, खरीदी प्रभारी को कुचल कर उतारा मौत के घाट
छत्तीसगढ़ - धान खरीदी केन्द्र में घुसा हाथी, खरीदी प्रभारी को कुचल कर उतारा मौत के घाट
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा की पहल पर एक बड़ा आंदोलन टला, ग्रामीणों ने जताया आभार
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा की पहल पर एक बड़ा आंदोलन टला, ग्रामीणों ने जताया आभार
छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH