छत्तीसगढ़ - लोन दिलाने का झाँसा देकर फर्जी वेबसाइट के जरिये लोगों से कर रहे थे ठगी , 03 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - लोन दिलाने का झाँसा देकर फर्जी वेबसाइट के जरिये लोगों से कर रहे थे ठगी , 03 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर 30 सितंबर 2022 -  जिला पुलिस ने कटनी से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो मूलतः बिहार और उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं। इन्होंने फर्जी वेबसाइट के जरिये मुद्रा लोन मंजूर कराने का झांसा देकर रेलवे कॉलोनी के एक व्यक्ति से 04 लाख 32 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। 

रेलवे कॉलोनी में रहने वाले जसविंदर कुमार को अपने पैतृक जमीन पर मकान बनवाना था। उसने लोन के लिए गूगल से ऑनलाइन सर्च किया। एक वेबसाइट में मुद्रा लोन व बजाज फाइनेंस के जरिये लोन दिलाने का ऑफर दिया गया था। उसने लिंक पर जाकर जरूरी दस्तावेज दिए। ऋण की मंजूरी के लिए वेबसाइट के जरिये रुपये ट्रांसफर करने के लिए कहा गया। आरोपियों ने फोन से भी बात की। फरियादी जसविंदर ने उनकी बातों पर भरोसा कर तीन किश्तों में 4 लाख 32 हजार 535 रुपये ट्रांसफर कर दिए। 

इसके बाद आरोपियों के फोन नंबर और वेबसाइट का लिंक बंद हो गया। ठगी का एहसास होने पर उसने तोरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। साइबर सेल ने वेबसाइट और फोन नंबर की तकनीकी जानकारी जुटाकर आरोपियों का लोकेशन पता किया। पहले उनका लोकेशन दिल्ली में मिला। वहां पहुंचने के बाद उनका लोकेशन कटनी बताने लगा। पुलिस ने वहां जाकर एक मकान में दबिश दी, जहां आरोपी किराये से रहते थे और रैकेट चला रहे थे। 

यहां से मास्टर माइंड सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनसे लैपटॉप, 2.55 लाख नगद, एक टेबलेट, 4 मोबाइल फोन, 6 सिम कार्ड और बड़ी संख्या में चेकबुक और पास बुक जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी फूलपुर वाराणसी का रविंद्र कुमार (26 वर्ष) है जो फर्जी वेबसाइट बनाता था। दूसरा आरोपी गोपालगंज बिहार का विजय कुशवाहा (24 वर्ष) कॉल सेंटर का कर्मचारी बताकर लोगों से बात करता था और लोगों से कमीशन का झांसा देकर बैंक खाते जुटाता था। तीसरा आरोपी दरभंगा बिहार का सुजित कुमार (26 वर्ष) बैंक खाते में आने वाली रकम को ट्रांसफर करने का काम देखता था। सभी के विरुद्ध धारा 420, 34 के तहत अपराध दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH