एकता कपूर व शोभा कपूर की हो सकती है गिरफ्तारी , कोर्ट ने किया अरेस्ट वारंट जारी , जाने क्या है मामला

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
एकता कपूर व शोभा कपूर की हो सकती है गिरफ्तारी , कोर्ट ने किया अरेस्ट वारंट जारी , जाने क्या है मामला
नई दिल्ली 29 सितंबर 2022 -  टीवी क्वीन और फिल्मों की निर्माता-निर्देशक एकता कपूर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. बिहार के बेगूसराय में जिला कोर्ट ने एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोर्ट ने एकता कपूर और उनकी मां के खिलाफ यह गिरफ्तारी वारंट XXX वेब सीरीज में सैनिकों की पत्नियों की आपत्तिजनक तस्वीर पेश करने के मामले में जारी किया है.

बता दें कि इस मामले में एकता कपूर और उनकी मां के खिलाफ बेगूसराय में केस दर्ज किया गया था. इस वारंट को बेगूसराय के न्यायिक दंडाधिकारी विकास कुमार की कोर्ट ने जारी किया है।

ट्रिपल एक्स वेबसीरीज के सीजन 2 में सैनिकों की पत्नियों को लेकर आपत्तिजनक सीन दिखाए गए थे. इसके बाद 06 जून 2020 को पूर्व सैनिक शंभू कुमार की तरफ से सीजेएम कोर्ट में एक परिवाद पत्र दाखिल कराया गया था.

इसमें पूर्व सैनिक ने आरोप लगाया था कि एकता कपूर की वेब सीरीज के जरिए सैनिकों की पत्नियों की खराब छवि बनाई जा रही है. उनका आरोप था कि वेब सीरीज में दिखाया गया है कि जब सैनिक ड्यूटी पर रहते हैं तो घर में उनकी पत्नी अन्य मर्दों के साथ संबंध बनाती है.

गौरतलब है कि इस मामले में फरवरी 2021 में एकता कपूर और उनकी मां को कोर्ट की ओर से नोटिस भेजकर जवाब देने के लिए कहा गया था. उस नोटिस को एकता कपूर के ऑफिस ने रिसीव भी किया था.

इस केस में पूर्व सैनिक के वकील ने कहा कि कोर्ट में परिवाद दाखिल कर वेब सीरीज के उस सीन पर आपत्ति जताई गई थी. अब इस मामले में कोर्ट ने एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है. अब इससे एकता कपूर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH