छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , प्रधान आरक्षक गिरफ्तार , महिला ASI मधुशिला सुरजाल फरार , जाने क्या है मामला

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , प्रधान आरक्षक गिरफ्तार , महिला ASI मधुशिला सुरजाल फरार , जाने क्या है मामला
बिलासपुर 21 सितंबर 2022 -  GPF खातों से 59 लाख की ठगी मामले में बिलासपुर SSP ऑफिस में पदस्थ ASI मधुशिला सुरजाल को सस्पेंड और हेड कांस्टेबल संजय श्रीवास्तव को बर्खास्त कर दिया गया है। दोनों ने मिलकर ही ठगी की घटना को अंजाम दिया था। सिविल लाइन थाने में दोनों पर 409, 420, 467, 468, 471 और 120 के तहत मामला दर्ज था दो दिन पहले ही पुलिस ने हेड कॉन्स्टेबल संजय श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया गया था। 

मिली जानकारी के अनुसार एएसआई ( एम) के पद पर मधुशीला सुरजाल पदस्थ है। मधुशीला सुरजाल लंबे समय से फंड शाखा की रकम में हवलदार संजय श्रीवास्तव के साथ मिलकर रकम की हेरफेर कर रही थी। रूटीन में फाइलों के अवलोकन के दौरान SSP पारुल माथुर की नजर इन गड़बड़ियों पर पड़ी। दस्तावेजों में काफी कांट-छांट SSP को दिखी। पता चला कि GPF समेत अन्य मद में रकम निकालने के लिए यदि कोई पुलिस कर्मचारी आवेदन देता है तो उसमें कूटरचना करके अधिक रकम फंड प्रभारी मधुशीला सुरजाल के द्वारा निकाल ली जाती है। 

प्रथम दृष्टया ही मामला संदेहास्पद प्रतीत होने पर SSP पारुल माथुर ने फंड शाखा प्रभारी मधुशीला सुरजाल को लाइन अटैच करते हुए DSP हेड क्वार्टर राजेश श्रीवास्तव को मामले की जांच सौपी। DSP की जांच में पता चला कि फंड शाखा प्रभारी ने बेलगहना चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक संजय श्रीवास्तव ने मधुशीला सुरजाल के साथ मिलकर बीमा फॉर्म के GPF के लाखों रुपये की हेराफेरी की है। हवलदार ने बिना फॉर्म के GPF के 15 लाख 75 हजार रुपये निकाल कर गबन कर दिया। फंड शाखा से दस्तावेज मंगवा कर जांच करने में पता चला कि दस्तावेजों में काफी कांट- छांट की गई है। 

जांच में यह भी पाया गया कि कई पुलिसकर्मियों के GPF फंड से राशि निकाली गई हैं। वही कुछ पुलिस कर्मियों के GPF फंड की राशि निकालने के बाद वापस जमा की गई है यह भी तथ्य स्प्ष्ट हुआ की DIG और SSP पारुल माथुर के फर्जी हस्ताक्षर के अलावा बैंक के फर्जी सील व चालान का इस्तेमाल भी इस फर्जीवाड़े में किया गया है। जांच रिपोर्ट DSP हेडक्वार्टर राजेश श्रीवास्तव ने SSP को सौपीं। 

जिस पर SSP पारुल माथुर ने सिविल लाइन थाना प्रभारी को निर्देशित कर तीन दिन पहले ही गबन , धोखाधड़ी , कूटरचना , आपराधिक षड्यंत्र के मामलें में धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120 बी के तहत जुर्म दर्ज करवाया। जुर्म दर्ज होने के बाद बेलगहना चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक संजय श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वही फंड शाखा प्रभारी के पद पर पदस्थ महिला ASI मधुशीला सुरजाल फरार हो गई जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , प्रधान आरक्षक गिरफ्तार , महिला ASI मधुशिला सुरजाल फरार , जाने क्या है मामला

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH