राहुल गांधी होंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ?? , दबाव बनाने की कोशिशें तेज , इन राज्यों में प्रस्ताव पारित

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
राहुल गांधी होंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ?? , दबाव बनाने की कोशिशें तेज , इन राज्यों में प्रस्ताव पारित
नई दिल्ली 19 सितंबर 2022 -  कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी होने में कुछ ही समय रह गया है. जहां राहुल गांधी लगातार पार्टी अध्यक्ष न बनने की जिद पर अड़े हुए हैं, वहीं एक के बाद एक कर कई राज्यों में उन्हें अध्यक्ष बनाने के समर्थन में प्रस्ताव पास हो रहे हैं. राजस्थान , छत्तीसगढ़ के बाद अब गुजरात में कांग्रेस की प्रदेश इकाई ने राहुल गांधी के समर्थन में प्रस्ताव पास किया है कि उन्हें पार्टी का अध्यक्ष बनाया जाए।

इसी बीच पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि अब तक, राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष का पद संभालने से इनकार किया है, लेकिन वे अपना मन बदल सकते हैं. पी चिदंबरम ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आम सहमति का समर्थन किया. साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अध्यक्ष हो या नहीं, उनका पार्टी में हमेशा विशेष स्थान रहेगा. क्योंकि कार्यकर्ताओं में उनकी स्वीकार्यता है. चिदंबरम ने कहा कि राहुल गांधी अब तक पार्टी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर रहे हैं, लेकिन शायद उनका विचार बदल जाए।

समाचार एजेंसी को दिए इंटरव्यू के मुताबिक, पी चिदंबरम ने पार्टी अध्यक्ष के चुनाव में निष्पक्षता और पारदर्शिता को लेकर कोई भी विवाद की संभावना नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री नेताओं की चिंता पर पहले ही जवाब दे देते तो मामला तभी सुलझ जाता. चिदंबरम ने कहा कि कोई भी पार्टी निर्वाचक मंडल की सूची जारी नहीं करती. हालांकि, कांग्रेस वार मतदाता सूची प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तरों में मौजूद रहेगी. अखिल भारतीय मतदाता सूची कांग्रेस के राष्ट्रीय दफ्तर में रहेगी।

इससे पहले लोकसभा सासंद शशि थरूर, मनीष तिवारी, कार्ति चिदंबरम, प्रद्युत बोरदोलोई समेत कई नेताओं ने पार्टी आलाकमान को पत्र लिखकर मतदाता सूची को जारी करने के लिए कहा था. कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नोटिफिकेशन 22 सितंबर को जारी किया 24 से 30 सितंबर तक नामांकन भरे जाएंगे. 08 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं. अगर जरूरत हुई तो 17 अगस्त को चुनाव होगा. 19 अक्टूबर को चुनाव नतीजों का ऐलान होगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH