महिला कार्यकर्ता ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष पर लगाया रेप कर वीडियो बनाने का आरोप , FIR दर्ज

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
महिला कार्यकर्ता ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष पर लगाया रेप कर वीडियो बनाने का आरोप , FIR दर्ज
नई दिल्ली 01 सितंबर 2022 -  तेलंगाना के नारायणपेट के जिला कांग्रेस अध्यक्ष पर उनकी पार्टी की ही महिला कार्यकर्ता ने दुष्कर्म और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक आरोपी जिलाध्यक्ष का नाम खुंबम शिवकुमार रेड्डी है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह कांग्रेस की सक्रिय सदस्य रह चुकी है. 2020 के नगरीय निकाय चुनाव को देखते हुए उसे समन्वय के लिए प्रतिनियुक्त किया गया था. महिला ने बताया कि उसे नारायणपेट जिले की जिम्मेदारी दी गई थी. यहां पहुंचने पर उसकी मुलाकात कांग्रेस के जिलाध्यक्ष खुंबम शिमकुमार रेड्डी से हुई. पीड़िता ने बताया कि शिमकुमार किसी न किसी बहाने उसके करीब आने की कोशिश करने लगा. शिमकुमार पीड़िता को किसी भी समय मैसेज करने लगा।

आखिर में शिव ने उससे शादी करने की मंशा जाहिर की. महिला ने जब शिवकुमार से उसकी वर्तमान पत्नी के बारे में सवाल किया तो शिवकुमार ने कहा कि उसकी पत्नी 3 साल से ज्यादा जिंदा नहीं रह पाएगी. इसलिए उसे एक ऐसी महिला की तलाश है, जो उसकी देखभाल कर सके. एक रात जब पीड़िता किसी काम से दुब्बाक जिले में ठहरी हुई थी, तब शिवकुमार ने जमकर शराब पी. देर रात शराब के नशे में वह पीड़िता के कमरे में पहुंच गया और उस पर जबरन संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा. पीड़िता ने जब शिवकुमार का प्रस्ताव स्वीकार करने से इनकार कर दिया, तो उसने मारपीट की. पीड़िता का आरोप है कि शिवकुमार ने उसके साथ हैदराबाद और बेंगलुरु में रेप किया और इस कृत्य का वीडियो भी बना लिया. पुलिस के मुताबिक इस मामल को दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही आरोपी पर कार्रवाई होगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH