शातिर महिला गिरफ्तार , रेप के झूठे मामले में FIR दर्ज करा कर वसूलती थी रुपये , ऐसे हुआ खुलासा

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शातिर महिला गिरफ्तार , रेप के झूठे मामले में FIR दर्ज करा कर वसूलती थी रुपये , ऐसे हुआ खुलासा
नई दिल्ली 29 अगस्त 2022 -  राजधानी दिल्ली की द्वारका पुलिस ने एक ऐसे रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जो लोगों को बलात्कार के झूठे मामले में फंसाकर उनसे एक्सटॉर्शन मनी वसूल रहा था. पुलिस के मुताबिक, यह गैंग लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाता था।

पुलिस को इस मामले में तब जानकारी मिली, जब एक महिला ने रेप की FIR द्वारका के एक थाने में दर्ज कराई थी. जांच के दौरान महिला ने अपना वोटर आईडी कार्ड तो पुलिस को दिया, लेकिन अपना पता बताने में हिचकिचाने लगी. इससे पुलिस को उस पर शक हुआ तो उसके वोटर आईडी कार्ड को चुनाव आयोग से सत्यापित करवाया जिसमें महिला के दस्तावेज फर्जी पाए गए।

पुलिस ने तफ्तीश को आगे बढ़ाते हुए बलात्कार के मामलों में आरोपी बनाए गए सभी लोगों से पूछताछ की. पुलिस ने फिर आरोपी शख्स और शिकायतकर्ता महिला के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और उनके फोन की लोकेशन की जांच की तो पता चला कि आरोपी दिल्ली नहीं आया था और न कभी द्वारका गया था. वहीं शिकायतकर्ता के सीडीआर से पता चला कि वह भी कभी बताए गए घटनास्थल पर नहीं गई थी।

इसके बाद शिकायत करने वाली महिला से पूछताछ की गई. पता चला कि इसी महिला ने सीमापुरी में भी सामूहिक बलात्कार का एक मुकदमा दर्ज करा रखा है. बाद में यह भी पता चला कि महिला ने सोनीपत में भी सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज कराया हुआ है.

ऐसे में पुलिस ने लोगों से पैसे एंठने के लिए रेप का झूठा मुकदमा दर्ज कराने के आरोप में महिला का गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक यह सेक्सटॉर्शन का मामला है, जिसमें कई महिलाएं शामिल हैं. मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH