रेलवे स्टेसन से चोरी हुआ बच्चा पार्षद के घर से बरामद , गिरफ्तार होने के बाद दे रहे है यह सफाई

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
रेलवे स्टेसन से चोरी हुआ बच्चा पार्षद के घर से बरामद , गिरफ्तार होने के बाद दे रहे है यह सफाई
नई दिल्ली 29 अगस्त 2022 -  मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 09 से 24 अगस्त की तड़के चोरी हुआ बच्चा फिरोजाबाद के पार्षद के घर से बरामद हुआ है. पुलिस ने पार्षद और उनके पति को हिरासत में ले लिया है. इस मामले में फिरोजाबाद के पुलिस अधिकारी का कहना है कि यह मामला मथुरा में दर्ज हैं इसलिए सारी जानकारी मथुरा पुलिस ही दे सकेगी।

दरअसल, मथुरा के फरिहा के गांव परखम की रहने वाली राधा 24 अगस्त को सुबह मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 09 पर सो रही थीं, तभी उनका बच्चा गायब हो गया. GRP को सूचना दी गई. जब पुलिस ने CCTV के सहारे बच्चा चोर को पकड़ा तो उसने यह स्वीकार किया कि बच्चे को फिरोजाबाद की एक दंपत्ति को बेच दिया है. इसके बाद मथुरा पुलिस  SOG ने रात को ही छापा मारकर फिरोजाबाद के थाना दक्षिण इलाके के रहने वालीं नगर निगम पार्षद विनीता अग्रवाल और उनके पति कृष्ण मुरारी अग्रवाल के घर से बच्चे को बरामद कर लिया।

विनीता अग्रवाल पार्षद के पति कृष्ण मुरारी अग्रवाल बिहपुर में नगर पालिका के सभासद रहे हैं. पड़ोसियों ने बताया कि विनीता और कृष्ण मुरारी अग्रवाल की 12 साल की बेटी है. चोरी का बच्चा खरीदने के आरोप में पूरे परिवार को बीती रात को पुलिस उठाकर मथुरा ले गई है. नगर पालिका के पूर्व सभासद कृष्ण मुरारी लाल अग्रवाल घर के नीचे ही गंज चौराहे पर ओएल ज्वेलर्स के नाम से स्वर्णकार का काम करते हैं और इनका अच्छा खासा कारोबार है।

फिलहाल घर के सभी सदस्यों को पुलिस ले गई है. अब उनके घर में एक रिश्तेदार महिला है, जो कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है. कृष्ण मुरारी अग्रवाल के भाई सुनील अग्रवाल ने फोन पर बताया कि यह बच्चा उन्होंने एक बिचौलिये के माध्यम से गोद लिया है और उन्होंने कोई चोरी नहीं की और न ही बच्चे को खरीदा है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH