बॉस ने दी महिला कर्मचारी की हत्या के लिए 02 लाख की सुपारी , क्या है वजह पढ़े इस खबर में

नई दिल्ली , 29-08-2022 7:47:46 AM
Anil Tamboli
बॉस ने दी महिला कर्मचारी की हत्या के लिए 02 लाख की सुपारी , क्या है वजह पढ़े इस खबर में
नई दिल्ली 28 अगस्त 2022 -  महिला कर्मचारी से बनाए अवैध संबंध और जब उसने शादी की जिद की तो उसका 02 लाख रुपए में सुपारी देकर कत्ल करवा दिया गया. यह सनसनीखेज खुलासा दिल्ली पुलिस ने किया है. पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

युवती फाइनेंस कंपनी में काम करती थी और उसी कंपनी के मालिक ने ही साजिश कर इस वारदात को अंजाम दिलवाया था. इसका हत्या के लिए बाकायदा 02 लाख रुपए की सुपारी तय की गई गई थी, जिसके लिए 01 लाख एडवांस में दे दिए गए थे।

पुलिस ने कत्ल के मामले में कंपनी के मालिक अनुज , जयप्रकाश , पंकज , श्याम और शरीफ को गिरफ्तार किया है. इन सब के पास से पुलिस ने एडवांस में ली गई सुपारी की रकम भी बरामद कर लिया है बता दे की 27 अगस्त को 07 बजे पुलिस को खबर मिली थी कि टिंबर मार्केट आजादपुर में एक लड़की का गला काट कर कत्ल कर दिया गया है. मृतका फाइनेंस कंपनी में टेलीकॉलर जॉब करती थी।

पुलिस ने जांच शुरू की तो सबसे पहले CCTV कैमरे में शाम 06:15 बजे दो लोग आते हुए दिखाई दिए. एक की पीठ पर बैग रखा हुआ था. पुलिस ने जांच के दौरान कंपनी के मालिक से पूछताछ शुरू की. जांच में दिल्ली पुलिस को लड़की के पर्स से मालिक अनुज की फोटो और मंगलसूत्र बरामद हो गए. पूछताछ की गई तो पूरे मामले का खुलासा हो गया।

आरोपी अनुज ने पुलिस को बताया कि उसके युवती के साथ अवैध संबंध थे और दोनो तीन साल से लगातार शारीरिक संबंध बना रहे थे लेकिन युवती शादी के लिए दबाव बना रही थी और वह शादीशुदा था लेकिन उसने यह बात उसने युवती को नहीं बताई थी।

शादी करने की जिद के बाद अनुज ने लड़की का कत्ल करने का प्लान बनाया, जिसके लिए उसने अपनी कंपनी में काम करने वाले जय प्रकाश दुर्गा को साजिश में शामिल किया और उसको 02 लाख देने की भी बात कही. जय प्रकाश दुर्गा ने अपने दोस्त पंकज को साजिश में शामिल किया. पंकज ने ग़ाज़ियाबाद के अपराधी श्याम, शरीफ़ और सुमित नाम को क़त्ल करने के लिए तैयार किया।

27 अगस्त को इस वारदात को अंजाम देने के लिए श्याम, सुमित और शरीफ फाइनेंस के दफ्तर पहुंचे, जहां पर सुमित सड़क पर बाहर ही रुक गया, जबकि श्याम और शरीफ थर्ड फ्लोर पर दफ्तर में पहुंचे, जहां पर युवती मौजूद थी. जिसके बाद दोनों ने गला काटकर लड़की का कत्ल कर दिया. इस कत्ल की वारदात में शामिल शरीफ नाम का अपराधी फिलहाल फरार है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रिपेयरिंग के दौरान AC के कंप्रेसर ब्लास्ट, हादसे में दो भाई बुरी तरह घायल
छत्तीसगढ़ - रिपेयरिंग के दौरान AC के कंप्रेसर ब्लास्ट, हादसे में दो भाई बुरी तरह घायल
जांजगीर चाम्पा - बलेरो और कार में जबरजस्त टक्कर, हादसे में दो लोगो की मौत और 09 घायल
जांजगीर चाम्पा - बलेरो और कार में जबरजस्त टक्कर, हादसे में दो लोगो की मौत और 09 घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - अमित जोगी को उम्रकैद की सजा, हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - अमित जोगी को उम्रकैद की सजा, हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला
सक्ती - तश्वीर पर लगे दाग को तो मिटा दिए साहेब दामन पर लगे दाग को कैसे करोगे साफ??, जाग गई है सक्ती की जनता अब देना होगा हिसाब..
सक्ती - तश्वीर पर लगे दाग को तो मिटा दिए साहेब दामन पर लगे दाग को कैसे करोगे साफ??, जाग गई है सक्ती की जनता अब देना होगा हिसाब..
सक्ती - आखिर किसने पोती राजा धर्मेन्द्र सिंह और देवेन्द्र अग्निहोत्री की तश्वीर पर लाल स्याही, और क्या है इसके मायने??
सक्ती - आखिर किसने पोती राजा धर्मेन्द्र सिंह और देवेन्द्र अग्निहोत्री की तश्वीर पर लाल स्याही, और क्या है इसके मायने??
सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH