छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना , मौषम विभाग ने अलर्ट किया जारी

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना , मौषम विभाग ने अलर्ट किया जारी
नई दिल्ली 28 अगस्त 2022 -  मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों के दौरान देश के कई राज्यों में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम एजेंसियों के अनुसार आज यूपी, पूर्वोत्तर मध्यप्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली एनसीआर में अगस्त अंत तक तेज बारिश की उम्मीद कम है। हालांकि, स्काईमेट के अनुसार दक्षिण पश्चिम राजस्थान व उससे सटे पाकिस्तान में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। उसका कुछ असर एनसीआर के मौसम पर पड़ सकता है। आज दिल्ली में तेज हवाएं चलने का अनुमान है। कहीं कहीं हल्की वर्षा भी हो सकती है। 

स्काई मेट वेदर के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, पूर्वी असम, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

पूर्वोत्तर भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

जम्मू कश्मीर, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, लद्दाख, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और पश्चिमी मध्य प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।

पूर्वी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में आज से कुछ दिनों तक कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो सकती है। वहीं, दक्षिण पूर्वी यूपी और बिहार में कल से दो दिनों तक झमाझम बारिश हो सकती है। हिमाचल, उत्तराखंड में भी अगले दो दिनों में भारी बारिश हो सकती है। पश्चिमी मप्र व गुजरात के भी कुछ हिस्सों में आज हल्की वर्षा हो सकती है। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH