लूट के आरोप में छत्तीसगढ़ी एल्बम की एक्ट्रेस गिरफ्तार , ड्राईवर के साथ मिल कर देती थी लूट को अंजाम

बिलासपुर , 22-08-2022 10:58:36 PM
Anil Tamboli
लूट के आरोप में छत्तीसगढ़ी एल्बम की एक्ट्रेस गिरफ्तार , ड्राईवर के साथ मिल कर देती थी लूट को अंजाम
बिलासपुर 22 अगस्त 2022 -  कोनी पुलिस ने ट्रक ड्राइवरों से लूट के मामले में छत्तीसगढ़ी एल्बम की सहायक कलाकार को गिरफ्तार किया है। वारदात को अंजाम देने वाले उसके कार ड्राइवर को भी पकड़ा लिया गया है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया है। वहीं, लूट में शामिल दो अन्य की तलाश चल रही है। 

गुस्र्वार को कोनी क्षेत्र में ट्रक ड्राइवरों से लूटपाट का मामला सामने आया था। शिकायतकर्ता झारखंड के खैरादौहर नौरोडाबाजार जिला पलामू निवासी उमेश राम ने बताया कि तुर्काडीह पुल के पास कुछ लोगों ने उनके ट्रक को कार अड़ाकर रोक लिया। इसके बाद उन्होंने खुद को खनिज अधिकारी बताते हुए बिल्टी और पांच हजार स्र्पये की मांग की। मना करने पर उन्होंने मारपीट कर 21 हजार स्र्पये लूट लिए। इसके बाद दो और ट्रक ड्राइवरों से लूट की। 

इस दौरान उन्होंने मारपीट कर कोयले में मिलावट का आरोप लगाकर सेटिंग करने की बात कही। इस बारे में ट्रक मालिक से बात कराने के लिए अपना मोबाइल नंबर भी दिया। घटना की जानकारी होने पर ट्रक के मालिक ने लुटेरों से मोबाइल पर बात की और तुर्काडीह पुल के पास बुलाया। शुक्रवार की सुबह कार सवार कुछ लोग वहां पहुंचे। मौके पर ट्रक मालिक और उनके साथियों की भीड़ देखकर कार सवार भागने लगे। ट्रक मालिक के साथियों ने उनका पीछा किया। इस पर युवक कार को कोनी थाना परिसर में छोड़कर भाग निकले। 

मामले की शिकायत पर पुलिस ने कार मालिक गायत्री पाटले से पूछताछ की तो उसने बताया कि कार उनका ड्राइवर सिंगरौली निवासी शिवशंकर जायसवाल चलाता है वह खुद छत्तीसगढ़ी एल्बम में काम करती है। आरोपित ड्राइवर रिवर व्यू कालोनी में छिपा था। पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में ड्राइवर ने बताया कि गायत्री खुद को पुलिसकर्मी बताती है। उसने अपनी कार में पुलिस का मोनो लगाया था। वह लूट की घटना में सहयोग कर रही थी। इस पर पुलिस ने कार मालिक गायत्री पाटले को भी गिरफ्तार कर लिया।

ताज़ा समाचार

सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
सक्ती जिले के जुआरी जांजगीर जिले में जुआ खेलते गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता
सक्ती जिले के जुआरी जांजगीर जिले में जुआ खेलते गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता
छत्तीसगढ़ - गांव में बैठक के दौरान उप सरपंच के भतीजे की हत्या, वारदात से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - गांव में बैठक के दौरान उप सरपंच के भतीजे की हत्या, वारदात से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान आपस मे भिड़े कांग्रेस नेता, जमकर हुई मारपीट
छत्तीसगढ़ - जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान आपस मे भिड़े कांग्रेस नेता, जमकर हुई मारपीट
छत्तीसगढ़ - सायबर ठगों ने पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाकर युवती को इतना परेशान किया कि उसने,,
छत्तीसगढ़ - सायबर ठगों ने पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाकर युवती को इतना परेशान किया कि उसने,,
छत्तीसगढ़ - पेड़ पर लटकती मिली दो जिगरी दोस्तो की लाश, क्या है मामला इसकी जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ - पेड़ पर लटकती मिली दो जिगरी दोस्तो की लाश, क्या है मामला इसकी जांच में जुटी पुलिस
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH