छत्तीसगढ़ में तालीबानी सजा , चोरी का आरोप लगा कर युवकों को खम्भे से बांधकर की पिटाई , वीडियो हुआ वायरल

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में तालीबानी सजा , चोरी का आरोप लगा कर युवकों को खम्भे से बांधकर की पिटाई , वीडियो हुआ वायरल
बिलासपुर 20 अगस्त 2022 -  सीपत क्षेत्र के डंगनिया में बाइक खराब होने पर रुके युवकों पर चोरी का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इसके बाद युवकों को खंभे में बांधकर पिटाई की। मारपीट से घायल युवकों ने इसकी शिकायत सीपत थाने में की। इस पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर पांच युवकों को गिरफ्तार किया है।

सकरी क्षेत्र के घुरू गोकुलधाम में रहने वाले राजकुमार सूर्यवंशी (18) के रिश्तेदार सीपत क्षेत्र के बसहा में रहते हैं। बुधवार की रात वे अपने दोस्त सतसागर धृतलहरे के साथ मोबाइल लेने के लिए बसहा जा रहे थे। रात एक बजे डंगनिया मेन रोड में उनकी बाइक खराब हो गई। वे बाइक का प्लग खोलकर साफ कर रहे थे। इसी दौरान वहां तीन लोग पहुंचे। उन्होंने चोरी करने आने की बात कहते हुए युवकों से गाली-गलौज की। इसका विरोध करने पर ग्रामीणों ने शोर मचाकर अन्य लोगों को बुला लिया। इसके बाद राजकुमार और सतसागर की पिटाई करने लगे। ग्रामीणों ने युवकों को खंभे से बांधकर पीटा।

किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जवानों ने युवकों को छुड़ाकर थाने लाया। यहां पर पूछताछ के बाद घायल युवकों ने मामले की शिकायत सीपत थाने में की। 

इस पर पुलिस हत्या के प्रयास और मारपीट का मामला दर्ज कर हमलावर की तलाश में जुट गई। गांव में पूछताछ के बाद पुलिस ने गांव के सुमित वस्त्रकार (32) निवासी खैरा , सोनू उर्फ सुशील कश्यप (25) निवासी डंगनिया पिंटू उर्फ अरविंद वस्त्रकार (20) निवासी डंगनिया , विजेन्द्र कश्यप उर्फ लाला (26) निवासी डंगनिया , धीरज यादव (25) निवासी डंगनिया पूछताछ के बाद पुलिस गांव के अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH