छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित भोंदूदास मामले में पटवारी अशोक जायसवाल गिरफ्तार , जाने क्या है पूरा मामला

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित भोंदूदास मामले में पटवारी अशोक जायसवाल गिरफ्तार , जाने क्या है पूरा मामला
बिलासपुर 20 अगस्त 2022 -   चिल्हाटी की पांच एकड़ जमीन को रिक्शा चलाने वाले भोंदूदास के नाम पर करने और दस्तावेज में छेड़छाड़ के मामले में सरकंडा पुलिस ने मोपका के तत्कालीन पटवारी को गिरफ्तार किया है। मामले में इससे पहले रिक्शा चालक भोंदूदास समेत चार लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। बीते दिनों IG रतनलाल डांगी को मोपका क्षेत्र में कई एकड़ जमीन के दस्तावेज में छेड़छाड़ की शिकायत मिली थी।

IG ने राजस्व और पुलिस अधिकारियों की टीम बनाकर मामले की जांच के निर्देश दिए थे। इधर मामले में तत्कालीन तहसीलदार संदीप ठाकुर ने सरकंडा थाने में मामले की शिकायत की। उनकी शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित रिक्शा चालक भोंदूदास को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच के दौरान पुलिस सुरेश मिश्रा निवासी राजकिशोरनगर , हैरी जोसेफ (45) निवासी कासिमपारा व रामकुमार यादव(34) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जांच के दौरान पता चला कि भोंदूदास ने चिल्हाटी स्थित पांच एकड़ जमीन को अपने नाम पर करने के लिए तहसील कार्यालय में आवेदन दिया है।

साथ ही दो एकड़ जमीन के अभिलेख दुस्र्स्त करने का आवेदन लगाया। तहसीलदार ने मामले की सुनवाई के दौरान तत्कालीन पटवारी अशोक जायसवाल (60) से जांच प्रतिवेदन मंगाया। इसमें पटवारी ने तहसीलदार को गुमराह करते हुए गलत जांच रिपोर्ट दे दी। इसके आधार पर तहसीलदार ने रिकार्ड दुस्र्स्ती का आदेश जारी कर दिया। मामले की जांच में पटवारी की संलिप्तता पाए जाने पर सरकंडा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया आरोपित पटवारी को न्यायालय में पेश किया गया है।

मोपका, चिल्हाटी और लगरा में जमीन की बंदरबांट का मामला सामने आने के बाद तत्कालीन पटवारी अशोक जायसवाल को तहसील कार्यालय में अटैच कर दिया गया। वहीं, पटवारी के खिलाफ अपने रिश्तेदारों के नाम पर जमीन करने का भी आरोप है। इसकी जांच राजस्व विभाग की ओर से की जा रही है।

राजस्व विभाग में जमीन के दस्तावेज में छेड़छाड़ के साथ ही रिकार्ड रूम के दस्तावेज में भी छेड़छाड़ की गई है। इस मामले में पुलिस ने हैरी जोसफ को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में राजस्व और रजिस्ट्री कार्यालय के कर्मचारियों के शामिल होने की आशंका है। इसकी जांच पुलिस की ओर से की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH