ट्रेनों में अब फेरीवालों को मिलेगी सामान बेचने की अनुमति , लेकिन यह होगी शर्त , पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली , 18-08-2022 9:14:14 PM
Anil Tamboli
ट्रेनों में अब फेरीवालों को मिलेगी सामान बेचने की अनुमति , लेकिन यह होगी शर्त , पढ़े पूरी खबर
नई दिल्ली 18 अगस्त 2022 -  रेल विभाग ने स्टेशनों पर और ट्रेन में फेरीवालों को सामान बेचने की अनुमति देने का फैसला किया है। इससे यात्रियों को स्थानीय सामान खरीदने और क्षेत्रीय व्यंजनों का आनंद उठाने की सुविधा मिलेगी। आपको बता दें कि इस साल केंद्रीय बजट में घोषित 'एक स्टेशन एक उत्पाद' नीति के तहत रेलवे का लक्ष्य प्रत्येक स्टेशन पर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना है। भारतीय रेल फेरीवालों को अपना माल बेचने के लिए सजावटी गाड़ियां और गुमटियां भी उपलब्ध कराएगा। इनमें खाद्य उत्पादों से लेकर हस्तशिल्प और घरेलू सामान से लेकर सजावटी सामान तक बेचे जा सकेंगे। लेकिन इस फैसले से रोजगार के अवसर पैदा करने के साथ ही अवैध तत्वों को भी रोका जा सकेगा।

नये नियमों के लागू होने पर स्टेशन पर स्थानीय सामान बेचने वाले फेरीवालों को अब ट्रेन में चढ़ने और यात्रियों को अपना सामान बेचने के लिए अगले स्टेशन तक यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी।

प्रत्येक विक्रेता को 1,500 रुपये का शुल्क देना होगा और उन्हें 15 दिनों से लिए जगह दी जाएगी।
फेरीवाले केवल 15 दिन के लिए अपना माल बेच सकेंगे। उसके बाद वह स्थान किसी दूसरे फेरीवाले को दे दिया जाएगा।

वर्तमान में केवल आईआरसीटीसी-अनुमोदित विक्रेताओं को ही स्टेशन और ट्रेन में सामान बेचने की अनुमति दी जाती है। फिर भी रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में फेरीवालों की भीड़ मिला करती है। ये ज्यादातर खाने-पीने का सामान बेचते हैं। इनमें कोई भी पंजीकृत नहीं होते। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर आशंका बनी रहती है। रेलवे ने इन्हें हटाने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान भी चलाया, जिससे पिछले कुछ सालों में ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर फेरीवालों की संख्या काफी घट गई है। लेकिन भारतीय रेल (Indian Railways) की नई पहल से खाद्य उत्पादों से लेकर हस्तशिल्प और घरेलू सामान से लेकर सजावटी सामान तक बेचा जा सकेगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती में IPL सटोरियों का तंत्र हुआ मजबूत या फिर पुलिस पड़ी कमजोर, आखिर क्यों इन तक नही पँहुच पा रहे है पुलिस के हाथ..
सक्ती में IPL सटोरियों का तंत्र हुआ मजबूत या फिर पुलिस पड़ी कमजोर, आखिर क्यों इन तक नही पँहुच पा रहे है पुलिस के हाथ..
सक्ती - TI कमल किशोर महतो का तबादला होते ही जुए के बड़े फड़ में पड़ा छापा, तो क्या महतो साहब ही??
सक्ती - TI कमल किशोर महतो का तबादला होते ही जुए के बड़े फड़ में पड़ा छापा, तो क्या महतो साहब ही??
छत्तीसगढ़ - मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं को पिकअप ने मारी टक्कर, हादसे में दो महिलाओं की मौत
छत्तीसगढ़ - मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं को पिकअप ने मारी टक्कर, हादसे में दो महिलाओं की मौत
सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते कलाकार साहू सहित 10 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते कलाकार साहू सहित 10 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
आज का राशिफल, दिनांक 09 अप्रैल 2026 दिन गुरुवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 09 अप्रैल 2026 दिन गुरुवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - 12वी की रद्द हुई बोर्ड परीक्षा 10 अप्रैल को, सुरक्षा के लिए किये गए है यह 07 खास इंतजाम
छत्तीसगढ़ - 12वी की रद्द हुई बोर्ड परीक्षा 10 अप्रैल को, सुरक्षा के लिए किये गए है यह 07 खास इंतजाम
बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में रुकना युवती को पड़ा भारी, 05 मजदूरों ने बनाया हवस का शिकार
बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में रुकना युवती को पड़ा भारी, 05 मजदूरों ने बनाया हवस का शिकार
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े आंगनबाड़ी सहायिका का अपहरण, कार सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े आंगनबाड़ी सहायिका का अपहरण, कार सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - SSP ने थोक में किया थानेदारों का तबादला, 13 थानों के प्रभारी हुए इधर से उधर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - SSP ने थोक में किया थानेदारों का तबादला, 13 थानों के प्रभारी हुए इधर से उधर, देखे पूरी लिस्ट
शारीरिक संबंध बनाते बनाते पति ने गला घोंट कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, हत्या करने के बाद..
शारीरिक संबंध बनाते बनाते पति ने गला घोंट कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, हत्या करने के बाद..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH