मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत काफी नाजुक , AIIMS ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत काफी नाजुक , AIIMS ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन
नई दिल्ली 11 अगस्त 2022 -  मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक उन्हें AIIMS में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है. हालत गंभीर होने पर पहले उन्हें इमरजेंसी मेडिसिन डिपार्टमेंट में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था. बाद में सीसीयू (Cardiac Care Unit) में भर्ती कराया गया.

उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन राजू श्रीवास्तव (58 साल) को ट्रेडमिल पर दौड़ते वक्त हार्ट अटैक आया था. उनके सीने में अचानक दर्द उठा और वे नीचे गिर गए थे. इसके बाद राजू श्रीवास्तव को उनके जिम ट्रेनर फौरन अस्पताल लेकर गए।

अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक राजू श्रीवास्तव की एंजियोग्राफी की गई जिसमें एक बड़े हिस्से में 100 फीसदी ब्लॉक मिला है. डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत फिलहाल बेहद नाजुक हैं, लिहाजा उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है

एम्स के सूत्रों के अनुसार उन्हें आपातकालीन चिकित्सा विभाग के डॉक्टरों की एक टीम ने रिकवर किया था. इसके बाद उन्हें कार्डियक केयर यूनिट में भर्ती किया गया था. सूत्रों ने बताया कि उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

राजू के पीआरओ अजीत का कहना है कॉमेडियन पार्टी के कुछ बड़े नेताओं से मिलने के लिए दिल्ली में थे. सुबह जिम करने गए, जिम करते करते उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया।

राजू श्रीवास्तव टीवी के कई पॉपुलर शोज का हिस्सा रह चुके हैं. समय-समय पर दर्शकों को गुदगुदाते और हंसाते देखे गए हैं. राजू श्रीवास्तव देश के फाइनेस्ट कॉमेडियन्स में शुमार किए जाते हैं. राजू श्रीवास्तव को 'बिग बॉस', 'शक्तिमान', 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज', 'कॉमेडी सर्कस' और 'द कपिल शर्मा शो' में देखा जा चुका है. इनके अलावा भी राजू श्रीवास्तव कई शोज में नजर आ चुके हैं. राजू श्रीवास्तव की गंभीर हालत के बाद उनके फैंस काफी टेंशन में आ गए हैं. साथ ही उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआएं भी कर रहे हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH