महिलाओं पर भद्दा कमेंट करना पड़ा मुकेश खन्ना को भारी , दर्ज होगी FIR , पढ़े क्या कुछ कहा था शक्तिमान ने

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
महिलाओं पर भद्दा कमेंट करना पड़ा मुकेश खन्ना को भारी , दर्ज होगी FIR , पढ़े क्या कुछ कहा था शक्तिमान ने
नई दिल्ली 11 अगस्त 2022 -  शक्तिमान' फेम मुकेश खन्ना एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं. हर बार की तरह इस बार भी अपने बयान के कारण ही. दरअसल, मुकेश खन्ना ने अपने यूट्यूब चैनल पर महिलाओं और लड़कियों को लेकर एक विवादित कॉमेंट कर दिया है, जिसके बाद एक्टर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. लोग ट्रोल तो कर ही रहे हैं, साथ ही इनके खिलाफ पुलिस में FIR होने भी जा रही है।

डीसीडब्ल्यू की चेयरपर्सन स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस की साइबर सेल को एक नोटिस जारी किया है, जिसमें एक्टर के खिलाफ FIR दर्ज करने की बात लिखी है. 'शक्तिमान' फेम मुकेश खन्ना ने जो महिलाओं को लेकर अपमानजनक और विवादित कॉमेंट किया है, उसी सिलसिले में एक्टर पर मामला दर्ज किया जाने वाला है. सोशल मीडिया पर मुकेश खन्ना द्वारा दिए गए बयान का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

इसमें एक्टर कहते नजर आ रहे हैं कि कोई भी लड़की अगर किसी लड़के को कहे कि मैं तुम्हारे साथ सेक्स करना चाहती हूं, वह लड़की, लड़की नहीं है. वह धंधा कर रही है, क्योंकि इस तरह की निर्लज बातें कोई सभ्य समाज की लड़की कभी नहीं करेगी. अगर वह करती है तो वह सभ्य समाज की नहीं है. वह उसका धंधा है. आप उसमें भागीदार मत बनिए. इसलिए कहता हूं ऐसी लड़कियों से बचो।

मुकेश खन्ना का यह बयान लोगों के गले के नीचे नहीं उतरा. बिना समय लगाए, एक्टर को लोग ट्रोल करने लगे. उनके इस बयान को लोगों ने गलत ठहराया है. लड़कियों पर इस तरह का विवादित बयान करने पर लोग मुकेश खन्ना से सवाल कर रहे हैं कि अगर लड़के ऐसी डिमांड करते हैं तो उन्हें क्या कहेंगे? एक और यूजर ने लिखा कि शक्तिमान जब बुढ़ापे में सटिया जाए और सनकी बन जाए तो ऐसा ही होता है. जानकारी के लिए बता दें कि मुकेश खन्ना का खुद का यूट्यूब चैनल है, जिसका नाम Bheeshm International है. इनके चैनल पर करीब 1.15 सब्सक्राइबर्स हैं. मुकेश खन्ना अक्सर ही इस तरह के विवादित बयान देकर सुर्खियों में आते हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH