लॉक डाउन में कैसे कट रही है रेड लाईट ईलाको की सेक्स वर्करों की जिंदगी ,,

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
लॉक डाउन में कैसे कट रही है रेड लाईट ईलाको की सेक्स वर्करों की जिंदगी ,,
नई दिल्ली 17 जुलाई 2020 - दिल्ली का जीबी रोड इलाका अपने अंदर कड़वे जज़्बात और तजुर्बों को समेटे हुए है. ये इलाका इंसानियत और समाज दोनों के चेहरों पर किसी कलंक की तरह नजर आता है. लेकिन अब राजधानी के सबसे पुराने रेड लाइट एरिया की गलियों में कोरोना का कहर साफ दिखाई देता है।

लॉक डाउन ने दुनिया के गर्म गोश्त का सबसे पुराने ब्यवसाय को भी चौपट कर दिया ।
रेड लाइट इलाको के कोठों के अंधेरे कमरों में ना जाने कितनी ही मज़लूम औरतें सिसक रही हैं।

 ना वहां मास्क काम करता है और ना ही सोशल डिस्टेंसिंग का वहां कोई मतलब नजर आता है.

दिल्ली के जीबी रोड के कोठों पर अपनी अस्मत का कारोबार करने वाली औरतें इन दिनों भारी परेशानी का सामना कर रही हैं. जिस्मफरोशी के इस धंधे में लिप्त वो औरतें कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाती हैं. अगर उन्हें सही वक्त पर इलाज ना मिले तो उनकी जान पर बन आती है. मगर परेशानी ये है कि कोरोना महामारी की वजह से उनका काम भी ना के बराबर चल रहा है. ऐसे में सेक्स वर्कर्स के पास दवाई के पैसे भी नहीं हैं और कोठे में बने तहखानों में सोशल डिस्टेंसिंग भी मुमकिन नहीं है.

जीबी रोड बदनाम गली के तौर पर दिल्ली में करीब 1 किलोमीटर के दायरे में फैला हुआ है. जिसे स्वामी श्रद्धानंद मार्ग भी कहते हैं. सेक्स वर्कर्स के वेलफेयर का काम पतिता उद्धार समिति नामक एनजीओ कर रही है. एनजीओ के संचालक इकबाल का कहना है कि लॉकडाउन और कोरोना महामारी में जीबी रोड आने वाले ग्राहकों की संख्या में भारी गिरावट आई है. इकबाल के मुताबिक जीबी रोड के इन कोठों पर अभी भी 750 महिलाएं मौजूद हैं.

जीबी रोड इलाका कमला मार्केट थाना के अंतर्गत आता है. वहां के थानाध्यक्ष वेद प्रकाश राय का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान दिल्ली पुलिस एनजीओ कठकथा की मदद से उन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की ट्रेनिंग दे रही है. एसएचओ राय के मुताबिक जीबी रोड की 20 इमारतों में 84 कोठे हैं. हर कोठे में कई सेक्स वर्कर्स रहती हैं. वहां इस वक्त मौजूद 750 सेक्स वर्कर्स में से कुछ ने लॉक डाउन और कोरोना महामारी के बीच उनका दर्द बयान किया है.

वो कहती हैं लॉकडाउन भर हमने पुलिस का दिया हुआ राशन खाया है. दरवाजे बंद कर लेते हैं और फिर अपने परिवार के साथ रहते हैं ।
 एक अन्य सेक्स वर्कर बताती है जबसे कोरोना आया है, तब से बहुत तकलीफ में हैं. राशन तो मिल जाता है लेकिन दवा और दूसरी जरूरी चीजें नहीं मिलती हैं. बाकी के परेशानियों के लिए सरकारी मदद की आस लगाए रहते हैं ।

एक महिला कहती है अंधी बूढ़ी मां है बच्चे हैं किराए का मकान है. चार-पांच महीने हो गए नए कपड़े नहीं खरीदे हैं. अंदर तहखाने में सोशल डिस्टेंसिंग कैसे हो सकती है.” एक और सेक्स वर्कर अपनी कहानी बताती है खाने-पीने में बहुत तकलीफ हो रही है. मैं शुगर पेशेंट हूं. दवाई के लिए पैसे नहीं हैं. केवल राशन से ही हर काम नहीं हो जाता है।
लॉक डाउन में कैसे कट रही है रेड लाईट ईलाको की सेक्स वर्करों की जिंदगी ,,

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH