पुलिस की बड़ी कार्यवाही , अवैध तौर पर रह रहे 5 चीनी नागरिक गिरफ्तार , पूछताछ जारी

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पुलिस की बड़ी कार्यवाही , अवैध तौर पर रह रहे 5 चीनी नागरिक गिरफ्तार , पूछताछ जारी
नोएडा 28 जुलाई 2022 -  नोएडा पुलिस ने एक बार फिर अवैध तौर पर रह चीनी नागरिकों पर बड़ी कार्यवाही की है. पुलिस ने ग्रेटर नोएडा से वीजा अवधि खत्म होने के बाद भी भारत में रह रहे 5 चीनी नागरिकों को पकड़ा है. ये कार्यवाही स्पेशल ड्राइव के दौरान कमिश्नरेट पुलिस ने की है।

इससे कुछ दिनों पहले भी नोएडा के सेक्टर 49 में रह रहे 14 चीनी नागरिकों को पुलिस ने हिरासत में लिया था जो वीजा अवधी खत्म होने के बाद भी भारत में ही रह रहे थे. इन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर दिल्ली स्थित  डिटेंशन सेंटर में भेज दिया था. ये कार्यवाही LIU की सूचना पर की गई थी. इन सभी का वीजा दो साल पहले ही एक्सपायर हो गया था. इन लोगों ने वीजा अवधी को बढ़ाने के लिए भी आवेदन किया था लेकिन वो स्वीकार नहीं किया गया था. ये सभी लोग एक मोबाइल कंपनी में काम कर रहे थे।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी नोएडा पुलिस ने अवैध तौर पर रह रहे तीन चीनी नागरिकों को हिरासत में लिया था और डिटेंशन सेंटर में भेजा था. फिलहाल पुलिस लगातार नोएडा और ग्रेटर नोएडा इलाके में वीजा समाप्ती के बाद रह रहे लोगों की तलाश कर उन्हें हिरासत में ले रही है. एलआईयू से भी इस संबंध में लगातार सूचनाएं दी जा रही हैं जिन पर पुलिस त्वरित कार्रवाई कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का इस संबंध में कहना है कि लगातार चीनी नागरिकों के नोएडा में रहने की खबरें मिलती हैं जिनकी वीजा अवधि खत्‍म हो चुकी है. ऐसे में उन सभी पर कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया जाता है और फिर उन्हें दिल्ली स्थित डिटेंशन सेंटर में भेज दिया जाता है. इनमें से कुछ ऐसे भी होते हैं जिन्होंने वीजा एक्सटेंशन के लिए एप्लाई किया होता है लेकिन उनका आवेदन खारिज हो चुका होता है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH