बड़ी खबर , देश के ध्वज कानून में किया गया बड़ा बदलाव , अब रात में भी फहरा सकते है तिरंगा

नई दिल्ली , 24-07-2022 8:13:29 PM
Anil Tamboli
बड़ी खबर , देश के ध्वज कानून में किया गया बड़ा बदलाव , अब रात में भी फहरा सकते है तिरंगा
नई दिल्ली 24 जुलाई 2022 -  आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू करने की तैयारी कर रही केंद्र की मोदी सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में देश के ध्वज कानून में बदलाव किया गया है। केंद्र सरकार ने लोगों को अपने घरों या खुले स्थानों पर दिन और रात, दोनों समय तिरंगा फहराने की अनुमति दी है। पहले सूर्योदय और सूर्यास्त के बीच ही राष्ट्रीय ध्वज फहराने का नियम था, चाहे मौसम कोई भी हो। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सभी केंद्रीय मंत्रालयों के सचिवों को पत्र लिखकर झंडा कानून में बदलाव की जानकारी दी है।

अजय भल्ला ने लिखा, 'राष्ट्रीय सम्मान के अपमान को रोकने के लिए भारतीय ध्वज संहिता 2002 और अधिनियम, 1971 के तहत तिरंगे का प्रदर्शन, फहराना और उपयोग किया जाता है। इसके कुछ प्रावधानों में 20 जुलाई 2022 से बदलाव किया गया है। इसके तहत व्यक्ति अपने घर पर या खुले स्थान पर दिन और रात दोनों समय तिरंगा फहरा सकेगा।'

वहीं एक अन्य अहम फैसले के तहत अब पॉलिएस्टर और मशीन से बने राष्ट्रीय ध्वज का भी उपयोग किया जा सकता है। झंडा कानून में बदलाव में कहा गया है कि राष्ट्रीय ध्वज हाथ से काता जाएगा और हाथ से बुना या मशीन से बनाया जाएगा। यह कपास/पॉलिएस्टर/ऊन रेशमी खादी से बना होगा। पहले मशीन और पॉलिएस्टर से बने तिरंगे के इस्तेमाल की अनुमति नहीं थी।

बता दें, मोदी सरकार ने 'हर घर तिरंगा' अभियान का ऐलान किया है। इसके तहत अगले महीने 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा फहराने की अपील की गई है। सरकार का दावा है कि इस दौरान 20 करोड़ घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इससे युवाओं में देश प्रेम की भावना पैदा होगी। वहीं कांग्रेस इस पहल का भी विरोध कर रही है।

ताज़ा समाचार

रायगढ़ बिलासपुर मेमू लोकल आज से 08 दिनों के लिए रद्द, गोंदिया झारसुगुड़ा पैसेंजर सहित कई ट्रेनें भी प्रभावित, देखे पूरी लिस्ट
रायगढ़ बिलासपुर मेमू लोकल आज से 08 दिनों के लिए रद्द, गोंदिया झारसुगुड़ा पैसेंजर सहित कई ट्रेनें भी प्रभावित, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - दोस्त की पत्नी के साथ आरक्षक करता था गंदी हरकत, परेशान महिला ने दर्ज कराई FIR
छत्तीसगढ़ - दोस्त की पत्नी के साथ आरक्षक करता था गंदी हरकत, परेशान महिला ने दर्ज कराई FIR
छत्तीसगढ़ - IPLमैच में ऑनलाइन सट्टा खेला रहे मंजीत सिंह सहित 06 सटोरिये गिरफ्तार, लाखो रुपये जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमैच में ऑनलाइन सट्टा खेला रहे मंजीत सिंह सहित 06 सटोरिये गिरफ्तार, लाखो रुपये जप्त
छत्तीसगढ़ - पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने लगाई फाँसी, वारदात से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने लगाई फाँसी, वारदात से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ -  जान से मारने की धमकी देकर 13 साल की नाबालिग छात्रा के साथ रेप, प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा
छत्तीसगढ़ -  जान से मारने की धमकी देकर 13 साल की नाबालिग छात्रा के साथ रेप, प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा
छत्तीसगढ़ - 14 हजार की रिश्वत लेते बाबू शोभा राम देवांगन गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 14 हजार की रिश्वत लेते बाबू शोभा राम देवांगन गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - अंतरराज्यीय IPL सट्टा नेटवर्क का पर्दाफाश, RUVIBET एप से ऑनलाइन सट्टा खेला रहे 16 सटोरिये गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - अंतरराज्यीय IPL सट्टा नेटवर्क का पर्दाफाश, RUVIBET एप से ऑनलाइन सट्टा खेला रहे 16 सटोरिये गिरफ्तार
सक्ती पुलिस ने बाराती बनकर मारा अंतरजिला जुए के अड्डे पर छापा, लाखो रुपये के साथ 08 बड़े जुआरी गिरफ्तार
सक्ती पुलिस ने बाराती बनकर मारा अंतरजिला जुए के अड्डे पर छापा, लाखो रुपये के साथ 08 बड़े जुआरी गिरफ्तार
प्रधानमंत्री मोदी की सभा मे जेबकतरों का आतंक, 350 से अधिक लोगो का पर्स और मोबाईल पार
प्रधानमंत्री मोदी की सभा मे जेबकतरों का आतंक, 350 से अधिक लोगो का पर्स और मोबाईल पार
छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा - दो कारो की सीधी टक्कर में 06 लोगो की मौत, 03 की हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा - दो कारो की सीधी टक्कर में 06 लोगो की मौत, 03 की हालत नाजुक
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH