इंडिगो एयरलाइंस ने इन 3 नेताओं की विमान यात्रा पर लगाया बैन , जाने क्या है हवाई यात्रा पर बैन की वजह

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
इंडिगो एयरलाइंस ने इन 3 नेताओं की विमान यात्रा पर लगाया बैन , जाने क्या है हवाई यात्रा पर बैन की वजह
नई दिल्ली 19 जुलाई 2022 -  इंडिगो एयरलाइंस ने 3 नेताओं की विमान में यात्रा करने पर बैन लगा दिया है। विमान में हाथापाई करने के मामले के बाद ये कार्रवाई की गई है। इंडिगो ने केरल के सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चे के संयोजक ई.पी. जयराजन और युवा कांग्रेस के 2 कार्यकर्ताओं पर एक तय अवधि के लिए ये बैन लगाया है। ये नेता तय समय तक इंडिगो के विमान में यात्रा नहीं कर सकेंगे। सूत्रों के हवाले से ये जानकारी मिली है। 

गौरतलब है कि 13 जून को इंडिगो के विमान ने कन्नूर से उड़ान भरी थी। इसमें मुख्यमंत्री पिनराई विजयन भी सवार थे और कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की थी। विमान के तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर उतरते ही, विमान में सवार जयराजन ने कथित तौर पर दो प्रदर्शनकारियों को धक्का देकर अलग हटाया था। 

सूत्रों ने बताया कि एयरलाइंस ने इस मामले की जांच के लिए एक आंतरिक समिति का गठन किया था, जिसने घटना में शामिल तीनों लोगों के विमान में यात्रा करने पर कम से कम दो सप्ताह तक के लिए बैन लगा दिया। 

सूत्रों ने कहा है कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उड़ान भरने पर दो सप्ताह का प्रतिबंध लगाया गया है। वहीं, जयराजन पर कितने समय के लिए प्रतिबंध लगाया गया है, इसकी कोई जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। हालांकि, कुछ खबरों में दावा किया गया है कि जयराजन पर तीन सप्ताह का बैन लगाया गया है। 

इंडिगो की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पिछले महीने कहा था कि उनका मंत्रालय कन्नूर-तिरुवनंतपुरम उड़ान में हुई घटना के संबंध में उचित कार्रवाई करेगा। 

(इनपुट:एजेंसी)

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH