फैक्ट्री मैनेजर की करतूत , अपनी पत्नी के सामने किया नाबालिग का रेप , रेप के बाद पिलाया जहर

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
फैक्ट्री मैनेजर की करतूत , अपनी पत्नी के सामने किया नाबालिग का रेप , रेप के बाद पिलाया जहर
दिल्ली 17 जुलाई 2022 -  राजधानी दिल्ली में एक दिल दहला देने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है. एक जूता फैक्ट्री के मैनेजर ने नाबालिग के साथ पत्नी के सामने रेप की वारदात को अंजाम दिया. इसके बाद उसे जहरीला पदार्थ पिलाकर छोड़ दिया. नाबालिग की हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया. जब पीड़िता की हालत में सुधार हुआ तो पुलिस ने उसके बयान दर्ज किया। 

बयान के आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं उसकी पत्नी फरार है. जानकारी के अनुसार, यह घटना दिल्ली के नांगलोई इलाके की है. पुलिस के मुताबिक, 15 जुलाई को PCR पर एक शख्स ने कॉल कर सूचना दी थी कि उसकी बहन के साथ रेप हुआ है. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि पीड़िता एम्स अस्पताल में भर्ती है और वह बयान देने की हालत में नहीं है।

इसके बाद उसे 16 जुलाई को होश आया. होश में आने के बाद पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह एक जूते की फैक्ट्री में काम करती है. फैक्ट्री के मैनेजर जय प्रकाश ने 02 जुलाई को उससे कहा था कि उसकी पत्नी बीमार है, इसलिए वह उसके घर चले. जब नाबालिग पीड़िता उसके घर पहुंची तो जय प्रकाश ने अपनी पत्नी के सामने उसके साथ रेप किया. वारदात को अंजाम देने के बाद जय प्रकाश ने पीड़िता को जहरीला पदार्थ पिलाकर उसके घर छोड़ दिया. पीड़िता जैसे ही अपने घर पहुंची तो वह बेहोश हो गई।

पुलिस ने NGO के सामने नाबालिग के बयान दर्ज किया और मेडिकल करवाया. इसके बाद FIR दर्ज कर ली. इस मामले में DCP का कहना है कि आरोपी जय प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसकी पत्नी, जिसने घिनौनी वारदात में पति का साथ दिया, वह फरार है. जल्द उसे भी अरेस्ट कर लिया जाएगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH