छत्तीसगढ़ - पिता ने ढाई साल के मासूम की हत्या कर किया अंतिम संस्कार , नाजायज संतान होने का था शक

बेमेतरा , 18-07-2022 1:23:52 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पिता ने ढाई साल के मासूम की हत्या कर किया अंतिम संस्कार , नाजायज संतान होने का था शक
बेमेतरा 17 जुलाई 2022 -  बेमेतरा जिले में ढाई साल के मासूम की हत्या करने वाला और कोई नहीं उसका बेरहम पिता ही निकला। उसे गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिल गई है। पुलिस को जब ग्रामीणों ने इसकी सूचना दी तब तक बच्चे का अंतिम संस्कार हो चुका था। यह पूरा मामला जिले के सिटी कोतवाली थाना के अंतर्गत ग्राम बहेरघट का है। 

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी अपने ढाई साल के मासूम को खेत ले गया और वहां ले जाकर उसने अपना बच्चा ना होने के शक के कारण पैरों से गला दबाकर हत्या कर दी। जिसके बाद बच्चे को वापस घर लाकर बीमारी से मौत होने का हवाला देकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इधर ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत पुलिस से कर दी। 

पुलिस जब तक गांव बहेरघट पहुंचती तब तक मासूम का अंतिम संस्कार हो चुका था। ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच की और सबूतों के आधार पर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। हत्या के कारणों का खुलासा करते हुए आरोपी ने कहा कि, मेरी पत्नी के किसी और से नाजायज संबंध हैं, जिसका यह परिणाम था। यह मेरा पुत्र नहीं बल्कि किसी और का था। जिसके चलते मैंने इस बच्चे की हत्या कर दी।

ताज़ा समाचार

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा

शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना

सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त

सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH