08 साल तक रेप , 14 बार गर्भपात , आरोपी के तंग आकर महिला ने उठाया खौफनाक कदम

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
08 साल तक रेप , 14 बार गर्भपात , आरोपी के तंग आकर महिला ने उठाया खौफनाक कदम
नई दिल्ली 14 जुलाई 2022 -  दिल्ली के जैतपुर में एक महिला आठ साल से दुष्कर्म का शिकार हो रही थी। इस दौरान आरोपी ने दबाव डालकर 14 बार पीड़िता का गर्भपात भी कराया। जब इसके बाद भी आरोपी ने शोषण जारी रखा तो पीड़िता ने खुदकुशी कर ली। इस बात का खुलासा होने पर पुलिस ने दुष्कर्म एवं आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

पुलिस के अनुसार 33 वर्षीय स्नेह लता (परिवर्तित नाम) अर्पण विहार इलाके में रहती थी। जांच से जुड़े सूत्रों ने बताया कि पीड़िता करीब 09 साल से अपने पति से अलग रह रही थी जबकि दो बेटियों को हॉस्टल में रखा था। पीड़िता ने 05 जुलाई को अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। चूंकि घर में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला इसलिए पुलिस इसे सामान्य मामला मान कर जांच कर रही थी। 

जांच अधिकारी ने पीड़िता का शव एम्स के शवगृह में रखवा दिया था। जब डॉक्टरों ने 07 जुलाई को पोस्टमार्टम करने की तैयारी शुरू की तो जांच के दौरान कपड़ों से सुसाइड नोट मिला। इसमें पीड़िता ने अपनी आत्महत्या के लिए बिहार के मधेपुरा जिला निवासी गौतम को जिम्मेदार ठहराया था। सुसाइड नोट के अनुसार गौतम उसके साथ आठ साल से दुष्कर्म कर रहा था। 

इस दौरान वह 14 बार गर्भवती भी हुई तो आरोपी ने दबाव डाल कर जबरन गर्भपात भी कराया। पीड़िता ने नोट में लिखा है कि उसने अपने मोबाइल में इसके सबूत भी जमा किए हुए हैं। पुलिस ने सभी सबूतों को जमा कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया। साथ ही मंगलवार को FIR दर्ज कर लिया। हालांकि, अभी तक इसमें कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपी नोएडा स्थित एक सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत बताया जा रहा है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH