कांग्रेस के 11 विधायकों में से 10 के भाजपा में शामिल होने की तैयारी

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कांग्रेस के 11 विधायकों में से 10 के भाजपा में शामिल होने की तैयारी
नई दिल्ली 10 जुलाई 2022 -  क्या गोवा में कांग्रेस पार्टी में बड़ी टूट होने जा रही है? गोवा विधानसभा के सोमवार से शुरू होने वाले सत्र से पहले जो खबरें आ रही हैं, वो इसी ओर इशारा कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक, गोवा में कांग्रेस के कुल 11 विधायकों में से 10 के भाजपा में शामिल होने की तैयारी है। इनमें विधायक दल के नेता माइकल लोबो भी बताए जा रहे हैं। हालांकि कांग्रेस ने इस तरह की खबरों का खंडन किया है। अब सबकी नजर सोमवार से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र पर है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और पार्टी के राज्य प्रभारी सी टी रवि ने मई में कहा था कि अभी भाजपा के पास 20 विधायक हैं और हमने अन्य के समर्थन से सरकार बनाई है। साथ ही कहा था कि इस वर्ष के अंत तक हमारे पास 30 विधायक होंगे। इस बयान के बाद से अटकलें लगाई जा रही हैं कि कुछ कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार हैं। 2019 में कांग्रेस के 15 में से 10 विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे।

गोवा कांग्रेस ने अपने विधायकों के भाजपा में शामिल होने की अटकलों को खारिज किया है। गोवा के डेस्क प्रभारी दिनेश गुंडू राव समेत अन्य नेताओं ने इसे पूरी तरह अफवाह बताया। कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि पणजी के होटल में पार्टी के 11 विधायकों की बैठक को गलत तरीके से देखा जा रहा है। यह बैठक सोमवार से शुरू हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र से पहले हुई है।

कांग्रेस अध्यक्ष अमित पाटकर ने कहा, 'हमारे 11 में से आठ विधायक नए हैं। फ्लोर मैनेजमेंट पर (सदन में) बैठक हुई। हमारे वरिष्ठ विधायकों ने नए विधायकों के साथ चर्चा की थी और मुझे उम्मीद है कि सोमवार से आप देखेंगे कि कांग्रेस इस सरकार के खिलाफ सार्वजनिक मुद्दे उठा रही है।

ND

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH