छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार तीन छात्रों को मारी टक्कर, दो छात्रों की मौके पर ही मौत

बलौदा बाजार , 16/12/2025 1:58:12 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार तीन छात्रों को मारी टक्कर, दो छात्रों की मौके पर ही मौत

बलौदाबाजार 16 दिसम्बर 2025 - छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के लवन थाना अंतर्गत लच्छनपुर ठेलकी मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन स्कूली छात्रों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, तीनों छात्र एक ही बाइक पर सवार होकर अपने एक दोस्त के घर कॉपी छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण वह बाइक सवार छात्रों को देख नहीं पाया और सीधी टक्कर मार दी।

इस हादसे में 17 वर्षीय भावेश पटेल और युवराज की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरा छात्र धनेंद्र साहू गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही लवन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल जांच शुरू की। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में ट्रक चालक के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस द्वारा मेडिकल परीक्षण और अन्य कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH