अगले आदेश तक अमरनाथ यात्रा स्थगित , पवित्र गुफा के ऊपरी इलाके में फटा था बादल , हेल्पलाइन नम्बर जारी

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अगले आदेश तक अमरनाथ यात्रा स्थगित , पवित्र गुफा के ऊपरी इलाके में फटा था बादल , हेल्पलाइन नम्बर जारी
नई दिल्ली 09 जुलूस 2022 -  श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा के पास बादल फटने से 16 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। प्रशासन ने फिलहाल अगले आदेश तक के लिए यात्रा रोक दी है। ये हादसा शुक्रवार की शाम 05.25 के आसपास हुआ, जब पवित्र गुफा के ऊपरी इलाके में बादल फटने से वहां बहने वाली एक नदी में अचानक बाढ़ आ गई। इस सैलाब में 2 लंगर और कई टेंट बह गये। जानकारी मिलते ही NDRF और SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। सेना की निगरानी में राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है और घायलों को हेलिकॉप्टर से अस्पताल तक पहुंचाया जा रहा है।

मौके पर स्थानीय प्रशासन समेत ITBP की टीम भी मौजूद है और राहत एवं बचाव का काम जारी है। वहां बारिश थम गई है, लेकिन अंधेरा होने की वजह से बचाव एवं राहत कार्य में परेशानी बढ़ गई है। फिलहाल यात्रा को रोक दिया गया है और श्रद्धालुओं को वापस पंचतरणी की ओर भेजा जा रहा है। इस हादसे पर पीएम मोदी ने अफसोस जताया है और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बातचीत कर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। पीएम ने भरोसा दिलाया कि श्रद्धालुओं को सभी संभव मदद मुहैया कराई जाएगी।

लोगों की मदद के लिए एनडीआरएफ और अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने हेल्पलाइन नंबर जारी किये हैं। यहां फोन कर आप जरूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

NDRF Helpline : 011-23438252 / 011-23438253

Kashmir Divisional Helpline : 0194-2496240

Shrine Board Helpline : 0194-2313149

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH