बाबा के दरबार मे कुदरत का कहर , 16 की मौत , बाल बाल बचे विधायक और उनका परिवार

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बाबा के दरबार मे कुदरत का कहर , 16 की मौत , बाल बाल बचे विधायक और उनका परिवार
नई दिल्ली 09 जुलाई 2022 -  तेलंगाना के बीजेपी विधायक टी राजा सिंह परिवार समेत अमरनाथ यात्रा पर गए हैं. वे शुक्रवार की शाम अचानक बादल फटने की घटना में बाल-बाल बचे हैं. राजा सिंह और उनके परिवार के सदस्य एक हेलिकॉप्टर से अमरनाथ पहुंचे थे. बता दें कि अमरनाथ में बादल फटने की घटना में अब तक 16 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 45 से ज्यादा घायल हैं. इसके अलावा, 48 लोगों के लापता होने की खबर है. सेना की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं।

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, विधायक राजा सिंह ने आपबीती बताई. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को मौसम बिगड़ने से पहले उन्होंने परिवार समेत पहाड़ियों से उतरने के लिए पोनीज (ponies) का इस्तेमाल किया. राजा सिंह का कहना था कि हमने महसूस किया कि मौसम अचानक बदल गया और बिगड़ गया है. ऐसे में हेलिकॉप्टर सेवा भी रद्द कर दी जाएगी, इसलिए हमने पोनीज का उपयोग करके पहाड़ियों पर उतरने का फैसला किया. उन्होंने कहा- मैंने पहाड़ियों से करीब एक किलोमीटर नीचे बादल फटते देखा है।

कई तंबू बाढ़ में बह गए. चूंकि विधायक विशेष सुरक्षा में हैं, इसलिए सेना ने परिवार को श्रीनगर पहुंचाने में मदद की. उन्होंने आगे कहा कि तेलंगाना समेत अन्य राज्यों के लोग वहां फंसे हुए हैं. विधायक के अनुसार, कल दर्शन के लिए अमरनाथ गुफा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे. 'पहाड़ियों से पानी बह रहा था और कुछ तंबुओं में भर गया. मेरा अनुमान है कि बाढ़ में कम से कम 50 लोग बह गए. अमरनाथ गुफा में सेना बहुत अच्छा काम कर रही थी. लेकिन, वे इस तरह की परिस्थितियों में असहाय थे और अंधेरा भी था.' शुक्रवार को एक अधिकारी ने बताया कि करीब 40 लोग लापता हैं जबकि पांच को बचा लिया गया है. प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा कि 30 जून से अमरनाथ यात्रा शुरू हुई. प्राकृतिक आपदा के बाद स्थगित कर दिया गया है और बचाव अभियान खत्म होने के बाद इसे फिर से शुरू करने पर फैसला किया जाएगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH